कांग्रेस के सर्वेक्षण में बीजेपी को मिल रही भारी जीत

अहमदाबाद। कांग्रेस ने वर्ष 2017 में होने वाले चुनावों को ध्‍यान में रखकर एक सर्वेक्षण किया तो आंकड़ें ऐसे आए कि कांग्रेस के लोग भी हैरान हो गए।

bjp

182 सीटों पर होगी चुनावी जंग

कांग्रेस के सर्वेक्षण में पता चला है कि अगले साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को ज्‍यादा सीटें मिलेंगी। सर्वेक्षण के मुताबिक विधानसभा चुनावों में 182 सीटों में से 97 सीटें भाजपा के खातें में जाएंगी।

वहीं अगर कांग्रेस का भाग्‍य ने साथ दिया तो वो अधिकतम 97 फीसदी सीटें जीत सकती हैं। इस रिपोर्ट को गुजरात कांग्रेस ने तैयार किया है और इसे कांग्रेस के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को भेजा जा चुका है।

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट को विशेषज्ञों की मदद से तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शहरी क्षेत्रों में स्थित 52 विधानसभा सीटें जीतनें की 100 फीसदी संभावना है।

भाजपा का बूथ लेवल मैनजमेंट मजबूत

इसके अलावा 45 अन्‍य सीटें भी भाजपा जीत सकती है। यहां पर भाजपा के विधानसभा सीट जीतने की संभावना 80 से 85 फीसदी तक है। इसके अलावा अगर बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिलती है तब भी वो गुजरात में आसानी से सरकार बना लेगी।

इस सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आई है कि कांग्रेस के पास मात्र आठ ऐसी सीटें हैं जिन पर उसके जीतने की संभावना 100 फीसदी है।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि जहां बीजेपी बूथ लेवल मैनजमेंट पर बहुत मजबूत है तो वहीं कांग्रेस का यह हिस्‍सा बहुत ही कमजोर है। इस सर्वेक्षण के आने के बाद कांग्रेस अपनी नई और आक्रामक रणनीति बनाकर चुनाव में उतर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+