Video: बच्चे ने किया पीएम मोदी से सवाल, पूछा: आखिर कहां है काला धन?
नई दिल्ली। कांग्रेस के प्रवक्ता और हरियाणा से विधायक ऱणदीप सिंह सूरजेवाला ने ट्वीटर पर एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में एक बच्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल कर रहा है। बच्चे ने वीडियो में कहा है कि मोदी को हटाना है, रणदीप जी को लाना है औऱ देश बचाना है। वीडियो में बच्चा कह रहा है कि - मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि आखिर कहां है काला धन? देश के लोग परेशान हैं, किसान मर रहे हैं, सड़क बिजली की हालत खराब है, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, व्यापारी भी परेशान हैं। बच्चा कह रहा है कि पीएम मोदी ने देश की हालत खराब कर दी है। हालांकि यह ट्वीट करने के बाद रणदीप पर सोशल मीडिया यूजर्स ने निशाना साधा।
क्या जबाब देंगें मोदीजी?
वीडियो के कैप्शन में सूरजेवाला ने लिखा है- 'गणतंत्र दिवस पर देश के एक बालक के प्रधान मंत्री, श्री नरेंद्र मोदी से सार्थक सवाल। क्या जबाब देंगें मोदीजी?' सूरजेवाला के ट्वीट के रिप्लाई में सुदीप यादव ने लिखा है- 'हाहाहाहाहा।। अच्छा सिखाया है बच्चे को जिसे कालाधन होता क्या है ये तक ना पता होगा। जिस उम्र मे बच्चो को खेलना कूदना चाहिए उस उम्र मे बच्चो का राजनिति करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।'
'बच्चा बच्चा करें पुकार, बदल डालो यह जुमलों की सरकार'
धोला नैन ने लिखा है- 'बच्चा बच्चा करें पुकार, बदल डालो यह जुमलों की सरकार , बहुत ही सार्थक वाक्य से इस बहादुर बच्चे ने जुमलेबाजी और नौटंकी को उजागर कर देश के प्रधानमंत्री को सोचने के लिए मजबूर कर दिया क्या बच्चे की बात पर प्रधानमंत्री कोई जवाब देंगे या मूकदर्शक बने रहेंगे।' जगदीश ने कहा है कि-'ये बाल मज़दूरी है ओर क़तई बर्दाश्त नही की जाएगी।'
छोटे बच्चो का इस्तेमाल कर रही है राजनीति में
सचिन पाल ने रिप्लाई किया कि- 'कांग्रेस को पता चल गया है के राहुल गांधी तो फ्लॉप हो गए और अब वो छोटे बच्चो का इस्तेमाल कर रही है राजनीति मे जिस बच्चे के खेलने और पढ़ने की दिन है उसे राजनीति मे धकेल रही है।'
-
Bengal Chunav: बंगाल में अब चौतरफा मुकाबला! कांग्रेस का 'सोलो दांव'-TMC, BJP, लेफ्ट में किसका फायदा- नुकसान? -
Mann ki Baat में PM मोदी का अलर्ट, वैश्विक तनाव के बीच बोलें- कठिन समय में देशहित पर फोकस जरूरी, 5 बड़ी बातें -
Kerala Election 2026: त्रिशूर में मोदी का मेगा शो, क्या BJP की एंट्री से बंटेगा LDF-UDF का मुस्लिम वोट बैंक? -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Iran Vs America: खत्म होगी तेल की टेंशन! PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की फोन पर बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
'99% हिंदू कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं, ये एक समुदाय की पार्टी बनेगी', चुनाव के पहले ऐसा क्यों बोले CM हिमंता? -
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications