शकील अहमद ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा सड़कछाप नेता

चंडीगढ़। इसे हरियाणा विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की दहाड़ की वहज से घबराहट कहें या जलन कांग्रेसी नेता अब अपना आपा खोने लगे हैं। जी हां अब कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने नरेंद्र मोदी को सड़क छाप नेता कहकर पुकारा है।

Shakeel Ahmed

हरियाणा में कांग्रेस के चुनाव-इंचार्ज शकील अहमद ने रविवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि मोदी झूठ बोलते हैं कि हरियाणा गुजरात से पिछड़ गया है। अहमद ने आगे कहा, "चुनावी रैलियों में मोदी एक प्रधानमंत्री के रूप में नहीं बोल रहे हैं, बल्क‍ि एक सड़कछाप नेता की तरह बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री झूठ बोलने के आदि हैं और झूठे बयान देकर वह उच्च पद की गरिमा को कमरहे हैं।"

कैंची की तरह चली शकील अहमद की जुबान

शकील अहमद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले ही कहा कि पाकिस्तान को हमने कड़ी चेतावनी दी है। अब वह सीमा पर गोलीबारी नहीं कर सकेगा। लेकिन क्या हुआ? 24 घंटे के अंदर पड़ोसी देश ने फिर से संघर्षविराम तोड़ा। सोचिए किस तरह का संदेश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जा रहा है। दूसरे देश हमारे प्रधानमंत्री के बारे में क्या सोच रहे होंगे।

56 इंच का सीना

शकील अहमद ने मोदी से पूछा कि चीन लगातार घुसपैठ कर रहा है, क्या अब उनका सीना 56 इंच का नहीं रह गया है। यही नहीं गुजरात में प्रति व्यक्ति आय प्रति वर्ष 94 हजार रुपये है, जबकि हरियाणा में 1. 35 लाख रुपए। पीएम साहब प्रदेश के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। रही बात कौशल विकास की तो उसमें हरियाणा पहले नंबर पर है और गुजरात नवें नंबर पर।

शकील अहमद के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं में खासा रोष व्याप्त है। सभी छोटे-बड़े नेता कांग्रेस की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+