Rahul Gandhi: कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष ने अपना घर राहुल गांधी को दिया, कही ये बात

राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है, इस बीच कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष ने अपना घर राहुल गांधी को दे दिया है।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हो गई है। संसद की सदस्यता खत्म होने के बाद उन्हें सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस दिया गया है। इस बीच दिल्ली महिला कांग्रेस सेवामंडल की अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता ने मंगोलपुरी स्थित अपने घर को खाली कर दिया है। उन्होंने यह घर राहुल गांधी को दे दिया है। रिपोर्ट के अनुसार राजकुमारी गुप्ता को यह घर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय मिला था। लेकिन अब राजकुमारी गुप्ता ने यह घर पूर्व सांसद राहुल गांधी को दे दिया है।

राहुल गांधी के नाम किया घर

राहुल गांधी के नाम किया घर

राजकुमारी गुप्ता के इस फैसले की जानकारी कांग्रेस सेवामंडल की ओर से ट्वीट करके दी गई है। ट्वीट में कहा गया है कि दिल्ली महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता ने मंगलपुरी इलाके में अपना घर राहुल गांधी के नाम कर दिया है। उन्हें यह घर इंदिरा गांधी के समय मिला था। राजकुमारी ने कहा कि मोदी जी राहुल जी को घर से निकाल सकते हैं लेकिन लोगों के दिल से नहीं निकाल सकते हैं। इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमे देखा जा सकता है कि राजकुमारी गुप्ता अन्य सेवादल की साथी महिलाओं के साथ हैं और उनके हाथ में घर को राहुल गांधी के नाम ट्रांसफर किए जाने के कागज हैं। बता दें कि राजकुमारी गुप्ता का दिल्ली में चार मंजिला घर है।

मेरा घर आपका घर अभियान

मेरा घर आपका घर अभियान

जिस तरह से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद उन्हें सरकारी घर खाली करने का नोटिस मिला उसके बाद राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के मेरा घर आपका घर अभियान चला रही है। यह एक सांकेतिक अभियान है, जिसके जरिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपना घर राहुल गांधी का घर बता रहे हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज हुआ था। इस केस में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो गई और उन्हें सरकारी घर खाली करने का नोटिस दिया गया।

22 अप्रैल तक खाली करना है बंगला

22 अप्रैल तक खाली करना है बंगला

राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने के लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है। राहुल गांधी का यह सरकारी बंगला 12 तुगलक लेन में स्थित है। 27 मार्च को लोकसभा की हाउसिंग कमेटी ने राहुल गांधी को यह बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। नियम के अनुसार अगर किसी सांसद की सदस्यता खत्म हो जाती है तो उसे सरकारी बंगला खाली करना होता है, इसी नियम के तहत उन्हें घर खाली करने का नोटिस दिया गया है। लेकिन जिस तरह से राजकुमारी गुप्ता ने अपना घर राहुल गांधी के नाम किया है उसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+