देश को संबोधित करने के बजाय बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे पीएम मोदी: कांग्रेस

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि यह समय है एक्ट करने का और बात करने का। इसके साथ-साथ कांग्रेस ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संवाद तभी हो सकता है जब इसके लिए माहौल अनुकूल हो, वर्तमान में माहौल अनुकूल नहीं है। कांग्रेस की ओर से मनीष तिवारी ने कहा कि भारत पाकिस्तान तनाव को लेकर नवजोत सिंह सिद्घू के बयान पर कहा कि वो उनकी निजी राय है न कि कांग्रेस की राय है।

congress target pm, says when nation wants its leadership to speak to it, PM Modi address booth workers of BJP

मनीश तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान 1979-1980 से भारत के खिलाफ एक स्पॉन्सरिंग वार रचते रहा है। पंजाब पहला ऐसा राज्य था जो सीमा पार आतंक की चपेट में था। 15 साल तक पंजाब को आईएसआई के आतंक को भी झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि कि इस समय जब राष्ट्र अपने नेतृत्व की ओर से देख रहा है, राष्ट्र चाहता है कि उसका नेतृत्व उससे बात करें, तो प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करने के बजाय भाजपा बूथ कार्यकर्ताओ को संबोधित करने का विकल्प चुना। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि, मुझे यह सुनकर दुख हुआ कि हमारा एक बहादुर IAF पायलट लापता है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही घर लौट आएंगे।

राहुल गांधी ने आगे कहा था कि हम इन कठिन समय में अपने सशस्त्र बलों द्वारा खड़े हैं। वहीं अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने लापता भारतीय वायुसेना के पायलट की सकुशल वापसी पर अपनी चिंता जाहिर की थी। विपक्ष के 21 दलों की मीटिंग के बाद राहुल गांधी बोले, नेताओं ने पाकिस्तान के दुस्साहस की निंदा की और हमारे लापता पायलट की सुरक्षा के लिए गहरी चिंता व्यक्त की है। नेताओं ने सरकार से देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए लोगों को भरोसा दिलाने का आग्रह किया है। बता दें कि गुरुवार को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर को छोड़ने का ऐलान किया है। अब शुक्रवार को उनकी वतन वापसी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+