भाजपा शासित कर्नाटक पहुंची कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी का हुआ भव्य स्वागत
भाजपा शासित कर्नाटक पहुंची कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी का हुआ भव्य स्वागत
बेंगलुरू, 30 सितंबर : कांग्रेस पार्टी की 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को पहले कर्नाटक में एंट्री कर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा अपने 23वें दिन पहले भाजपा शासित राज्य में पहुंची है। कर्नाटक के बॉडर पर पहुंचते ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने भव्य स्वागत किया।
हालांकि यात्रा के कर्नाटक में एंट्री करने से पहले विरोध स्वरूप यात्रा के स्वागत में लगे कांग्रेस नेताओं के 40 से अधिक पोस्टर फाड़े गए।
बता दें कर्नाटक के लिए भारत जोड़ो यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ये कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
याद रहे 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन 2019 में कांग्रेस के कुछ विधायकों की बगावत के बाद कर्नाटक में भाजपा सत्ता में आई थी।
कर्नाटक में कांग्रेस की स्थिति हमेशा से मजबूत रही है ऐसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से कर्नाटक कांग्रेस के लिए और भी अहम है। ये यात्रा जहां कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया को गांधी परिवार के बेटे राहुल गांधी के सामने अपना दम-खम यानी क्षमता दिखाने को एक मौका है वहीं मजबूत विपक्ष के रूप में कांग्रेस की प्रतिष्ठा को मजबूत करने में इससे मदद मिलेगी।
राहुल गांधी के प्रतिनिधित्व में 7 सितंबर को कन्याकुमारी से यात्रा शुरू हुई। यात्रा कर्नाटक में पहुंचे इससे पहले ही राज्य कांग्रेस ने यात्रा के प्रबंधन के लिए 18 समितियों का गठन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी पार्टी के सभी विधायकों से यात्रा के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से 5,000 लोगों को इस यात्रा के लिए जुटाने का आदेश दिया गया था।