लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 35 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, राज बब्बर की जगह इमरान प्रतापगढ़ी को मिला टिकट
Recommended Video

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 35 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने कल भी आंध्र प्रदेश की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। इसके अलावा उसने ओडिशी की 45 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया था। छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर,महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसके अलवा पुद्दुचेरी के लिए भी टिकटा का ऐलान किया गया है।

तेलंगाना की खम्मम सीट से रेणुका चौधरी को टिकट दिया गया है। इमरान प्रतापगढ़ी को उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की जगह यहां से टिकट दिया गया है। राज बब्बर को फतेहपुर सिकरी से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रीत हैरत को आगरा से उम्मीदवार बनाया गया है। ये सुरक्षित सीट है। इसके अलावा कांग्रेस ने ओडिशा की 54 विधानसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे। जो 11 अप्रैल से शुरु होंगे और 19 मई को खत्म होंगे। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। इस बार 90 करोड़ लोग अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। पिछली बार भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications