कांग्रेस ने जारी की त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के 56 प्रत्याशियों की सूची
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 60 सीटों में 56 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दिल्ली स्थित मुख्यालय से जारी की गई सूची में कहा गया है कि कांग्रेस चुनाव समिति इन व्यक्तियों को आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी चुना है। गौरतलब है कि त्रिपुरा में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं और यहां मौजूदा समय में सीपीआई (एम) की सरकार है। सीपीआई (एम) के पास कुल 50 सीटें हैं, जबकि भाजपा के खाते में 7 व कांग्रेस के पास 2 सीटें है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री माणिक सरकार पहले से ही भाजपा पर हमला बोलते आए हैं। वहीं अमित शाह ने माणिक सरकार के प्रशासन पर हमला बोलते हुए रैली में कहा था कि पिछले 25 साल में माणिक सरकार ने प्रदेश को क्या दिया। राज्य में 18 फरवरी को मतदान कराया जाएगा और मतगणना 3 मार्च को होगी। बता दें कि कांग्रेस ने आज ही मेघालय की 57 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची का ऐलान किया है। यहां यहां 27 फरवरी को मतदान होगा और 3 मार्च को मतगणना की जाएगी।
बता दें कि भाजपा के नेता त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। भाजपा ने काफी पहले से यहां अपनी पैठ जमानी शुरू कर दी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहले ही त्रिपुरा का दौरा कर चुके हैं। चुनाव अभियान को और धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी को यहां दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। हालांकि त्रिपुरा में एक भी सीट भाजपा के पास नहीं है।
Download











Click it and Unblock the Notifications