कांग्रेस ने जारी किया मेघालय विधानसभा चुनाव के 57 प्रत्याशियों की सूची

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 57 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के दिल्ली स्थित मुख्यालय से जारी की गई सूची में कहा गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने इन व्यक्तियों को आगामी मेघालय विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी चुना है। सूची कांग्रेस चुनाव समिति के इंचार्ज ऑस्कर फर्नाडिंस की दस्तखत से जारी की गई है। बता दें कि मेघालय की सत्तासीन कांग्रेस के लिए अपनी सत्ता बचाए रखना आसान नहीं लग रहा है। यहां पर भाजपा क्षेत्रीय दलों के साथ चुनाव में उतर सकती है। कांग्रेस के अंदर भी कलह उसके हार कारण बन सकता है। नगालैंड की सत्ता पर नगा पीपुल फ्रंट और बीजेपी गठबंधन की साझा सरकार है।

कांग्रेस ने जारी मेघालय विधानसभा के 56 प्रत्याशियों की सूची

भाजपा यहां सत्ता में बरकरार रहने का हरसंभव कोशिश करेगी।यह पहली बार होगा कि इस क्षेत्र का चुनाव 2019 के राष्ट्रीय चुनावों महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। मेघालय में मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाताओं के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। राज्य में 50.4 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ आर खारकोंगर ने बताया था कि मतदाता सूची में 18,30,104 मतदाताओं के नाम हैं, जिनमें से 9,23,848 महिलाएं हैं। इस दौरान मेघालय में 60 पिंक पोलिंग बूथ बनवाए जाएंगे।

मेघायल में 86,890 ऐसे वोटर हैं जो पहली बार किसी चुनाव में मतदान करेंगे। इनमें से 133 ऐसे युवा हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2000 को हुआ है। यह सभी पहली बार चुनाव में भाग लेंगे। राज्यों में युवाओं को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए आयोग ने 25 जनवरी को नेशनल वोटर डे मनाया और उनका सम्मान किया। बता दें कि मेघायल में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां 27 फरवरी को मतदान होगा और 3 मार्च को मतगणना की जाएगी।

यहां देखे पूरी सूची

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+