कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 4 सीटों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए एक और सूची जारी की है। इसमें पश्चिम बंगाल के 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने घाटाल, तमलुक, कोलकाता उत्तर और आसनसोल लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने सैय्यद शाही इमाम को कोलकाता उत्तर से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा आसनसोल से पार्टी ने बिश्वरूप मंडल को टिकट दिया है।

Congress releases list of 4 candidates for West Bengal

इसके पहले कांग्रेस ने आज जिन 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कि उनमें गुजरात से 4, झारखंड से 3, कर्नाटक से 2, ओडिशा से 2, हिमाचल प्रदेश से 1, दादरा एंड नगर हवेली से 1, और पंजाब से 6 लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। तो वहीं पूर्व केंद्रीय सुबोध कांत सहाय को रांची से टिकट दिया है। आज कांग्रेस ने ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में सात चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। पश्चिम बंगाल के अलावा यूपी और बिहार में भी सात चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। बंगाल में बीजेपी भी अपनी ताकत झोंक रही है और अधिक से अधिक सीटें जीतने के दावे कर रही है। पिछले चुनाव में पार्टी को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने राज्य की 42 सीटों में से 34 पर जीत हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 11 अप्रैल को होंगे जबकि आखिरी चरण में 19 मई को वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+