कांग्रेस ने ओडिशा की एक लोकसभा सीट और 9 विधानसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। कांग्रेस की इस नई सूची में लोकसभा के लिए एक और ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में संबलपुर संसदीय सीट से सरत पटनायक को उम्मीदवार बनाया गया है।

Congress releases list of 1 candidate for Lok Sabha and 9 candidates for assembly election in Odisha

जबकि संबलपुर विधानसभा सीट से डॉ अश्वनि पुजारी, घोसीपुरा से निरंजन पटनायक, चौदवार कटक से जगदीश मोहंती, कटक सदर से अभिषेक महानंदा, जयदेव से सुकांता तैदी भोई, भुवनेश्वर सेंट्रल से राजीब पटनायक, भुवनेश्वर नॉर्थ से इतिश प्रधान, बेगुनिया से प्रदीप साहू और चिलिका से प्रदीप स्वैन को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 20 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी जिसमें ओडिशा के 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था।

बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्‍यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा है। ऐसे में इन राज्यों में राजनीतिक पार्टियां आम चुनावों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी पूरा जोर लगा रही है और ताबड़तोड़ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर रही है। ओडिशा में विधानसभ की 147 सीटें हैं, ऐसे में राजनीतिक पार्टियों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने का भी प्रेसर है क्योंकि उनको एक साथ दो चुनाव के लिए प्रचार करना है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: केरल के त्रिशूर से बीजेपी ने मलयालम फिल्म एक्टर सुरेश गोपी को दिया टिकट

इधर ओडिशा में सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल ने भी मंगलवार देर शाम दो लोकसभा और साथ विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम घोषित किए हैं। बीजद ने ढेंकानाल लोकसभा सीट महेश साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि केन्दुझर लोकसभा सीट से पार्टी ने चन्द्राणी मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। बता दें कि इस ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें- ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, जानिए लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+