कांग्रेस ने जारी किया खुद का Oscar Award, पीएम मोदी बेस्ट एक्टर, जानिए किसे क्या खिताब दिया गया
नई दिल्ली। सिनेमा जगत के सबसे बड़े सम्मान पुरस्कार ऑस्कर की घोषणा कर दी गई है। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में इन पुरस्कारों का एलान किया गया। लेकिन भारत में कांग्रेस पार्टी ने अलग से अपना खुद का ऑस्कर अवॉर्ड सम्मान जारी किया है। पार्टी की ओर से कई ट्वीट करके अलग-अलग श्रेणी में खुद के राजनीतिक अवार्ड की घोषणा की गई है। जिसमें कांग्रेस ने सबसे अच्छे एक्टर का पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। कांग्रेस के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं, और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Recommended Video

बेस्ट एक्टर और बेस्ट विलेन का खिताब
एक्शन रोल में सबसे अच्छे अभिनेता का पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया है। इसके पुरस्कार के अन्य दावेदारों की रेस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, योगी आदित्यनाथ शामिल थे। ट्वीट में लिखा गया है कि इस खिताब को जीतने के लिए 56 इंच का सीना और पसीना-आंसू लगता है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने बेस्ट एक्टर निगेटिव रोल का खिताफ अमित शाह को दिया है। इस खिताब की रेस में योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर थे।

बेस्ट कॉमेडी एक्टर का खिताब
कांग्रेस पार्टी की ओर से इस बाबत जो वीडियो ट्वीट किया गया है उसमे लिखा गया है कि गब्बर सिंह और मोगैंबो पुराने थे, नए भारत के नए विलन आए हैं। वहीं कॉमेडी के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब पार्टी ने भाजपा नेता मनोज तिवारी को दिया है। इस श्रेणी में अन्य प्रतिभागी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेलवे मंत्री पीयूष गोयल हैं। वीडियो में मनोज तिवारी को योग करते हुए दिखाया गया है।

बेस्ट ड्रामा एक्टर का खिताब
वहीं ड्रामा के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिया गया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से जब इन वीडियो को साझा किया गया तो ये साझा करते हुए सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। लोगों ने जमकर इन वीडियो को साझा किया और इसपर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। बता दें कि 11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं, 8 फरवरी को मतदान खत्म होने के बाद जो एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं उसमे आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस एक बार फिर से अपने बुरे प्रदर्शन को दोहराती नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications