Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, तंवर का नाम, सिद्धू गायब

नई दिल्ली। आगामी महाराष्ट्र हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत 40 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं, लेकिन लिस्ट में पार्टी के स्टार प्रचारक रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं है। वहीं पार्टी से टिकट ना मिलने के कारण बगावत कर चुके हरियाणा कांग्रेस के पूर्व चीफ अशोक तंवर का नाम शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने पूर्व राष्ट्रीय जनता दल नेता शरद यादव को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

Congress releases its list of star campaigners for upcoming Haryana Assembly Polls

पार्टी ने जिन 40 नेताओं को स्टार प्रचारक नियुक्त किया है उनमें सबसे ऊपर पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और वरिष्ठ पार्टी नेता आनंद शर्मा का नाम शामिल है।

वहीं महाराष्ट्र चुनावों के लिए पार्टी ने शत्रुघ्न सिन्हा और नगमा का नाम शामिल किया है। इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, बालासाहेब थोराट, सुशील कुमार शिंदे, अशोक चव्हाण, पृथ्वी राज चव्हाण, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के सीएम कमल नाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, राजीव सातव, रजनी पाटिल, राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट, विजय वेदेत्तिवार, मधुकर भावे, नाना पटोले, आरसी कुंतिया, नितिन राउत, मानिकराव ठाकरे, एकनाथ गायकवाड़, सचिन सावंत, हुसैन दलवई, नसीम खान, बसवराज पाटिल, यशोमति ठाकुर, विश्वजीत कदम, अमर राजूरकर, सुष्मिता देव, कुमार केतकर, चारुलता टोकस, उदित राज और नसीम जावेद का नाम शामिल है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व जनता दल यूनाइटेड नेता शरद यादव का नाम भी शामिल किया है। शरद यादव जनता दल यूनाइटेड छोड़ चुके हैं और मई 2018 में उन्होंने लोकतांत्रिक जनता दल नाम से नई पार्टी का गठन किया था। वहीं इस लिस्ट में कांग्रेस के स्टार प्रचार रहे नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि, हरियाणा कांग्रेस के कई बड़े नेता नवजोत सिंह सिद्धू से चुनाव में प्रचार नहीं कराना चाहते हैं।

हरियाणा कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक नेता नवजोत सिंह सिद्धू को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं चाहते हैं। प्रदेश के कई नेता लोकसभा चुनाव के दौरान रोहतक में सिद्धू की जनसभा में पाकिस्तान विरोधी नारे, सिद्धू पर एक महिला द्वारा चप्पल फेंके जाने से रोहतक लोकसभा सीट पर नुकसान की वजह माना रहे हैं। कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं ने आलाकमान से कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से दोस्ती और पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा से गले मिलने की वजह से बनी राष्ट्र विरोधी इमेज का असर पड़ सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+