बंगाल के बाद असम चुनाव के लिए भी कांग्रेस ने जारी की 40 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
गुवाहाटी: बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के अलावा इस बार असम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। जिस वजह से राज्य में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। इस बीच शुक्रवार को बीजेपी ने राज्य की 70 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। इसके बाद कांग्रेस भी एक्शन में आई और शनिवार रात प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। असम से पहले कांग्रेस ने बंगाल चुनाव के लिए भी पहली लिस्ट जारी की, जिसमें 13 प्रत्याशियों के नाम थे।
Recommended Video

असम में कांग्रेस ने 40 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें असम पीसीसी चीफ रिपुन बोरा को गोहपुर से टिकट मिला। इसके अलावा तेजपुर सीट से डॉ. अनुज कुमार मेच, जोरहाट से राणा गोस्वामी, गोलाघाट से बितुपन सैकिया चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं इस बार राज्य में एनडीए गठबंधन को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस ने एआईयूडीएफ, बीपीएफ, भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और आंचलिक गण मोर्चा (एजीएम) के साथ समझौता किया है।
तीन चरणों में होगा चुनाव
आपको बता दें कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं, जिसमें से 64 बहुमत का आंकड़ा है। 2016 के चुनाव में एनडीए ने राज्य में कुल 87 सीटें जीती थीं। जिसमें बीजेपी के खाते में 64, एजीपी के पास 14 और बीपीएफ की 12 सीटें हैं। इस बार चुनाव आयोग ने राज्य में तीन चरण में चुनाव करवाने का फैसला लिया है। जिसके तहत 27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 2 मई को रिजल्ट आएगा।












Click it and Unblock the Notifications