गुजरात चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्‍ट और संडे नाइट का सस्‍पेंस!

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार रात पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 77 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। कांग्रेस की पहली सूची को लेकर बहुत देर कन्‍फ्यूजन बना रहा। रविवार शाम हार्दिक पटेल की पार्टी के साथ समझौते के ऐलान के बाद रविवार रात एएनआई ने खबर दी कि कांग्रेस ने पहली सूची में 71 उम्‍मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं, लेकिन थोड़ी ही देर बाद एएनआई ने खबर दी कि कांग्रेस 1 घंटे बाद पहली सूची जारी करेगी। करीब एक घंटे बाद कांग्रेस ने सूची जारी की। अंतर बस इतना था कि फाइनल सूची में 71 की जगह 77 उम्‍मीदवारों के नाम शामिल थे।

गुजरात में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता के तौर पर उभरे शक्ति सिंह गोहिल को पार्टी ने मांडवी से टिकट दिया है। माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस गुजरात में जीत हासिल करती है तो गोहिल सीएम पद की दौड़ में सबसे होंगे।

सूची जारी होने से पहले ऐसे चला घटनाक्रम

Congress released its first list of 71 candidates for Gujarat Assembly Elections

रविवार देर रात एएनआई ने पहले कांग्रेस की पहली सूची में 71 उम्‍मीदवारों के नाम होने की खबर दी, लेकिन बाद में कांग्रेस की ओर से सूची वापस लेने की बात सामने आई और एनएनआई ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कांग्रेस रविवार देर रात गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इस खबर के ही मुताबिक, बाद में कांग्रेस ने 77 उम्‍मीदवारों की सूची जारी भी की।

CONGRESS LIST
list 2

इससे पहले रविवार शाम को हार्दिक पटेल की पार्टी पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई। माना जा रहा है कि आपसी सहमति के साथ उम्मीदवारों का चयन किया गया है। PAAS और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बैठक में दोनों दलों के नेताओं ने आरक्षण समेत सीटों के बंटवारे समेत कई मुद्दों पर सुलह कर ली है। भले ही दोनों दलों ने नेताओं ने इस बैठक में हुई बातचीत का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि हार्दिक पटेल को ये अहम जिम्मेदारी दी गई है और वो सोमवार को राजकोट में बड़ा ऐलान करेंगे।

यहां देखें पूरी सूची

 गुजरात चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्‍ट और संडे नाइट का सस्‍पेंस!
 गुजरात चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्‍ट और संडे नाइट का सस्‍पेंस!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+