किसानों के मुद्दे पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, सुरजेवाला ने कहा- 'यह राजनीति का मामला नहीं है'

Farmers Protest: अपनी मांगों को लेकर किसान 13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर डटे हुए है। शुक्रवार 6 दिसंबर को किसानों ने शंभू बॉर्डर से पैदल दिल्ली की तरफ कूच किया। हालांकि, पुलिस ने किसानों को रोक दिया। वहीं, अब इस मुद्दे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि यह राजनीति का मामला नहीं हैं।

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि अगर किसानों को दिल्ली आने की अनुमति नहीं दी गई तो क्या राहुल गांधी उनसे मिलेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहती। जहां भी अन्याय होगा, राहुल गांधी, खड़गे जी जाएंगे।

Randeep Singh Surjewala

यह राजनीति का मामला नहीं है, यह देश की खाद्य सुरक्षा का मामला है। इतना ही नहीं, सुरजेवाला ने कहा कि दुर्भाग्य से आज मोदी सरकार ने 2 बड़ी बातें संसद के पटल पर कहीं। जब देश के कृषि मंत्री से पूछा गया कि वे MSP की गारंटी का कानून बनाएंगे या नहीं तो वे सरेआम उसे टाल गए।

जब ये पूछा गया कि किसान को कर्ज से राहत मिलेगी या नहीं तो उससे भी वे इनकार कर गए। यह कहीं न कहीं मोदी सरकार की मंशा को दर्शाता है। हमारी सीधे-सीधे प्रधानमंत्री से मांग है..बिना किसी देरी के किसानों को वार्तालाप के लिए बुलाकर इसी संसद के सत्र में MSP गारंटी का कानून पारित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज, उनके रास्तों में कीलें बिछाने के बजाय उन्हें दिल्ली आने दिया जाए और शांतिपूर्वक तरीके से उनके प्रतिनिधिमंडल से बात हो। इससे पहले, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शंभू बॉर्डर पर मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार को अल्टीमेटम दिया।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अब 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा। हम वार्ता के लिए तैयार हैं। कल का दिन केंद्र सरकार से बातचीत के लिए रखा गया है। कहा कि हम चाहते हैं कि बातचीत हो। हम सरकार से टकराव नहीं चाहते, हम शांतिपूर्ण रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+