जींद उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को बनाया प्रत्याशी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा की जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन रणदीप सुरजेवाला को प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीक 10 जनवरी है। इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है। वहीं इस चुनाव के लिए बीजेपी ने कृष्ण मिढ्डा को अपना प्रत्याशी घोषित किया। हालांकि इनेलो व जजपा की ओर से अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

Congress Randeep Surjewala candidate by-election Jind in Haryana

बता दें कि उपचुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस को काफी माथापच्ची करनी पड़ी है। बुधवार को दिल्ली में जींद उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में तीन दौर की बैठकें हुईं। इसके बाद रणदीप सुरजेवाला के नाम पर मुहर लगी है। भाजपा ने पूर्व इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा पर भरोसा जताया है।

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो लोकसभा चुनाव से पहले जींद उपचुनाव को सभी पार्टियां गंभीरता से ले रही हैं। इसलिए कांग्रेस ने अपनी ओर से एक बड़े चेहरे को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। बता दें कि जींद सीट से विधायक हरिचंद मिड‌्ढा के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। मिड‌्ढा ने इनेलो के टिकट पर 2014 का चुनाव जीता था। लेकिन लंबी बीमारी के चलते पिछले साल उनका निधन हो गया था

यह भी पढ़ें- लोकसभा के बाद राज्यसभा में पास हुआ सवर्ण आरक्षण बिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+