कांग्रेस के दिग्गज नेता और गांधी परिवार के करीबी संजय सिंह ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने संजय सिंह के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। संजय सिंह, गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। फिलहाल उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अचानक इस्तीफा क्यों दिया स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है, ऐसे में खबर ये भी है कि वो जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। यही नहीं इस्तीफे के बाद संजय सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना नेतृत्व का पार्टी है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे संजय सिंह

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे संजय सिंह

संजय सिंह अमेठी के राज परिवार से आते हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में वो सुल्तानपुर संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, हालांकि उन्हें मेनका गांधी से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में संजय सिंह अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे। संजय सिंह, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक थे। पार्टी ने उन्हें असम से राज्यसभा सांसद बनाया था, अभी उनका एक साल कार्यकाल बचा हुआ था, इस बीच उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

संजय सिंह अमेठी के राज परिवार से आते हैं

संजय सिंह अमेठी के राज परिवार से आते हैं

इस्तीफे के बाद संजय सिंह ने कहा, 'मैं कांग्रेस इसलिए छोड़ रहा हूं क्योंकि कांग्रेस बिना नेतृत्व की पार्टी है। मैं 'सबका साथ सबका विकास' के कारण मोदी का समर्थन करता हूं।' संजय सिंह पहले भी बीजेपी में रहे हैं। 1998 में अमेठी संसदीय सीट से वो कांग्रेस के कैप्टन सतीश शर्मा को हराकर सांसद चुने गए थे। इसके बाद वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे। हालांकि, राहुल गांधी के कांग्रेस में आने के बाद वो बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापसी की। 2009 के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तापुर सीट से सांसद चुने गए थे।

बीजेपी में शामिल होंगे गांधी परिवार के करीबी रहे संजय सिंह

बीजेपी में शामिल होंगे गांधी परिवार के करीबी रहे संजय सिंह

संजय सिंह को गांधी परिवार का करीबी माना जाता था। 1980 में जब अमेठी सीट से नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य संजय गांधी ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया तो उन्होंने संजय गांधी को अपना समर्थन दिया। अमेठी का नेहरू-गांधी परिवार से गहरा नाता रहा है। अमेठी के पास वाली लोकसभा सीट रायबरेली से उस समय इंदिरा गांधी चुनाव लड़ती थी। वर्तमान में रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+