कांग्रेस: राजेश ठाकुर को बनाया गया झारखंड अध्‍यक्ष, एमपी विंसेट पाला को दी मेघालय अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी

नई दिल्‍ली, 25 अगस्‍त। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को राजेश ठाकुर को पार्टी की झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजेश को झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष पद से प्रमोशन देते हुए अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने एमपी विंसेंट पाला को तीन कार्यकारी अध्यक्षों के साथ पार्टी की मेघालय इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

rajesh

झारखंड में अब रामेश्वर उरांव की जगह पर राजेश ठाकुर पार्टी की जिम्मेदारी को संभालेंगे। एनएसयूआइ से कांग्रेस की राजनीति में आए राजेश ठाकुर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी की जिम्‍मेदारी भी संभाल चुके हैं। राजेश झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) की भी जिम्‍मेदारी संभाल चुके है।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने पर राजेश ठाकुर ने कहा

मैं पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व का गंभीरता से निर्वाह करूंगा और पार्टी आलाकमान के भरोसे पर खरा उतरुंगा। उन्‍होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

झारखंड में बाए गए प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश स्वभाव से सरल, मृदुभाषी और सहनशील और कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और विस्तार के साथ संगठन के अंदर बेहतर तालमेल को ध्यान में रखते हुए राजेश ठाकुर को ये महत्‍पूर्व जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी करीबी माने जाते हैं।

राजेश ठाकुर को अध्‍यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने के साथ सरकार और राजनीतिक मोर्चे पर कई तरह की चुनौतियों से निपटना होगा। कांग्रेस के नेताओं को साथ लेकर चलने के साथ ही सभी को नेताओं को एक साथ संतुष्‍ट रखना भी बड़ी चुनौती होगी। राजेश ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश के युवा वर्ग की नजर कांग्रेस की ओर रुझान बढ़ने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+