जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने उन्हें ऐसे किया याद

जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने उन्हें ऐसे किया याद

नई दिल्ली, 27 मई: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज यानी 27 मई को पुण्यतिथि है। 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने उनका ही कोट ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है, ''बुराई अनियंत्रित होती है और बुराई ने पूरी व्यवस्था को जहर दिया है।" राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उनके विवेकपूर्ण शब्दों को याद कर रहा हूं।''

rahul gandhi

Recommended Video

    Jawaharlal Nehru Death Anniversary: Rahul Gandhi समेत दिग्गजों ने किया नमन | वनइंडिया हिंदी

    जवाहरलाल नेहरू ने कहा था, ''अगर बुराई अनियंत्रित बढ़ती है और आप उस बुराई को सहन करते हो; तो वह बुराई पूरे सिस्टम को नष्ट कर देती है। इसलिए हर बुराई का विरोध करना सीखिए।''

    राहुल गांधी ने दिल्ली जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज उन्हें शांतिवन समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि भी दी है।

    कांग्रेस ने नेहरू की पुण्यतिथि पर चलाया हैशटैग

    कांग्रेस पार्टी ने जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि हैशटैग #RememberingNehru चलाया है। इसके साथ ट्वीट किया है, ''आज हम पंडित जवाहरलाल नेहरू को सम्मानित करते हैं, जिन्होंने भारत और दुनिया के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया है। वे महान बुद्धि के व्यक्ति थे, आधुनिक भारत के निर्माता और सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने भारत की आजादी, लोकतंत्र और आगे के विकास के लिए जोरदार लड़ाई लड़ी थी।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+