30 लाख सरकारी नौकरियां, डिग्री मिलने के बाद सबको 1 लाख की मदद: राहुल गांधी के 5 बड़े ऐलान

Congress news, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज राजस्थान में प्रवेश कर गई। राहुल गांधी ने राजस्थान के बांसवाडा में रैली को संबोधित किया। रैली में राहुल गांधी के युवाओं के लिए 5 बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है।

राहुल गांधी ने ऐलान किया कि, देश में 30 लाख सरकारी वैकेंसी है। सरकार में आने के बाद हमारा पहले काम होगा कि 90 प्रतिशत लोगों को 30 लाख रोजगार देना होगा। इसके अलावा सभी युवाओं को मनरेगा के तर्ज पर अप्रेंटिसशिप हार डिप्लोमा और बचोलर को मिलेगा। हर युवा को एक साल के लिए अप्रेंटिसशिप के तहत एक लाख रुपया दिया जाएगा।

Congress Rahul Gandhi five big guarantees 30 lakh jobs Bharat Jodo Nyay Yatra Banswara

बांसवाड़ा में आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जनसभा में खड़गे जी और राहुल गांधी ने युवा न्याय के लिए ये पांच बड़ी गारंटी दी हैं।

1- भर्ती भरोसा

· कांग्रेस की यह गारंटी देश के युवाओं के लिए हैं, जिसमे सबसे पहले हम सभी युवाओं को भर्ती भरोसा की गारंटी देते हैं।

· जिसमे केंद्र सरकार में 30 लाख के क़रीब सभी ख़ाली वैकेंसी को भरा जाएगा। परीक्षा के पेपर के होने से लेकर भर्ती तक की एक टाइमलाइन तय होगी।

2- पहली नौकरी पक्की

· डिग्री होने के बाद भी देश का हर दूसरा युवा बेरोज़गार है, क्योंकि उनके पास सही अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नहीं है।

· कांग्रेस पार्टी यह गारंटी देती है कि हम एक नया राइट टू अप्रेंटिसशिप क़ानून लाकर हर 25 साल से कम आयु के डिप्लोमा या डिग्री होल्डर युवा को सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग देंगे।

सभी अप्रेंटिसशिप करने वाले युवाओ को साल भर में 1 लाख रुपये यानी कि ₹8,500 महीना की सहायता देंगे।

3- पेपर लीक से मुक्ति

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि, हम गारंटी देते हैं कि हम नया क़ानून लाकर पेपर लीक पर रोक लगाएंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि सारे एग्जान निष्पक्ष तरीक़े से हो। उनकी सालों-साल की मेहनत बेकार ना जाए।

4- गिग इकोनॉमी में सामाजिक सुरक्षा

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वह गारंटी देती है कि ऐसे करोड़ों युवा जो इनफॉर्मल तरीक़े से नौकरी कर अपना और अपने परिवार का जीवन पाल रहे हैं उनके हम Gig Economy में सामाजिक सुरक्षा और वर्किंग कंडीशन के लिए नया क़ानून लेकर आएँगे। गिग इकोनॉमी में ट्रक ड्राइवर, मैकेनिक, बढ़ई, डिलिवरी करने वाले, टैक्सी ड्राइवर समेत कई पेशवर शामिल हैं।

5- युवा रोशनी

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि, युवा रोशनी के तहत 5 हज़ार करोड़ की राशि से एक फंड बनाया जाएगा जिसे देश के सभी ज़िलों में बाँटा जाएगा। कांग्रेस पार्टी गारंटी देती है कि इस फंड को 30 वर्ष से कम आयु के युवाओं को अपना ख़ुद का व्यवसाय - स्टार्टअप शुरू करने के लिए दिया जाएगा। ये सभी व्यवसाय आप सभी युवाओं के लिए होंगे, इनसे लाखों नौकरियों और पैसा बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+