सीडब्ल्यूसी की नेताओं को अंदरुनी मामलों को मीडिया में ना रखने की सलाह, सोनिया बोलीं- मतभेदों के बावजूद हम परिवार

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की आज करीब सात घंटे पर चली बैठक के बाद पार्टी की ओर से बताया गया है कि सीडब्ल्यूसी ने एकमत से सोनिया गांधी से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अगले अधिवेशन के बुलाए जाने तक पार्टी की अध्यक्षा बना रहने का अनुरोध किया। जिसे उन्होंने मान लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि सोनिया गांधी ने बैठक में कहा कि हम एक बड़ा परिवार हैं। कई मामलों हम एक दूसरे से सहमत नहीं होते लेकिन आखिर में हम सब साथ ही होते हैं।

Recommended Video

      CWC Meeting: Rahul Gandhi को फिर कमान सौंपने की मांग, जानिए बैठक की 10 बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी
      congress press conference after CWC meeting


      पार्टी नेताओं की ओर से लिखी चिट्ठी को लेकर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस कार्यसमिति ने इन पत्रों पविचार-विमर्श के बाद पाया कि पिछले छह महीनों में कोरोना महामारी, गिरती अर्थव्यवस्था, रोजगार, चीन की घुसपैठ और प्रवासी मजदूरों की समस्याओं पर सोनिया गांधी ने लगातार भाजपा सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित की। वहीं राहुल गांधी ने भी भाजपा सरकार के खिलाफ जनता की लड़ाई का दृढ़ता से नेतृत्व किया। इसको देखते हुए सीडब्लूसी की राय रही कि पार्टी नेतृत्व को कमजोर करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है। ऐसे में कार्यसमिति ने सोनिया गांधी को अध्यक्ष बने रहने के लिए कहा।

      सुरजेवाला ने बताया कि सीडब्लूसी ने संज्ञान लिया है कि पार्टी के अंदरूनी मामलों पर विचार विमर्श मीडिया या सार्वजनिक पटल पर नहीं किया जा सकता। सीडब्लूसी ने सबको राय दी कि पार्टी से संबंधित मुद्दे पार्टी के मंच पर ही रखे जाएं, ताकि उपयुक्त अनुशासन भी रहे और संगठन की गरिमा भी रहे।

      गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल समेत 23 कांग्रेस नेताओं ने करीब दो हफ्ते पहले एक चिट्ठी लिखकर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक शुरू होने पर सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा की पेशकश की और नया अध्यक्ष चुन लेने की बात कार्यसमिति से कही। सोनिया गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद बैठक से कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप की खबरें भी सामने आईं। हालांकि कोई निर्णय नए अध्यक्ष पर नहीं हो सका और सोनिया गांधी को ही फिलहाल कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला बैठक में हुआ।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+