बहुमत का लाभ उठाकर लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास कराएं पीएम मोदी- सोनिया गांधी

Congress president Sonia Gandhi writes to PM Narendra Modi on women's reservation bill

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने यह चिट्ठी महिला आरक्षण के मुद्दे पर लिखी है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि 'आपको याद होगा कि 9 मार्च साल 2010 में राज्य सभा ने महिला आरक्षण का बिल पास कर दिया था। तब से यह बिल किसी ना किसी कारण से लोकसभा में अटका हुआ है।'

बहुमत का लाभ उठाकर लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास कराएं पीएम मोदी- सोनिया गांधी

सोनिया ने लिखा है कि मैं आपसे अनुरोध करत हुए लिख रहीं हूं कि आप लोकसभा में भी अपने बहुमत का लाभ उठाते हुए महिला आरक्षण का बिल पास कराएं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से इसकी पक्षधर रही है इसके साथ ही यह महिला सशक्तिकरण में एक महत्वूपूर्ण कदम साबित हो सकता है।'

सोनिया ने लिखा है कि आप को बता दूं कि वास्तव में कांग्रेस पार्टी और इसके दिवंगत नेता राजीव गांधी वो पहले शख्स थे, जिन्होंने पंचायतों और नगरपालिकाओं के चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था करने के लिए संविधान संशोधन कराया था। विपक्षी दलों ने साल 1989 में इसे नाकाम कर दिया था लेकिन साल 1993 में 73वें और 74वें संशोधन के रूप में यह संसद के दोनों सदनों में पास हुआ।

बहुमत का लाभ उठाकर लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास कराएं पीएम मोदी- सोनिया गांधी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+