केरल पहुंचे राहुल गांधी ने मछुआरों से किया बड़ा वादा, राहत शिविरों का किया दौरा
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को बाढ़ के हालात का जायजा लेने दो दिन के दौरे पर केरल पहुंचे। वे चेंगनूर स्थित राहत शिविर में गए और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को वायनाड जिले में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे। कांग्रेस प्रमुख ने सबसे पहले यहां के क्रिस्चियन कॉलेज में राहत शिविर का दौरा किया और केंद्र में रह रहे लोगों से बात की। राहुल लगातार अलग-अलग कैंपों का दौरा कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने उस मछुआरे को भी सम्मानित किया। जैसल केपी ने बाढ़ के दौरान पीठ के बल झुककर महिलाओं को वोट में चढ़ाने में मदद की थी। मलप्पुरम के जैसल केपी की इंसानियत ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया था।

राहुल ने एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बने राहत शिविर का भी दौरा किया। शिविर में मौजूद लोगों में केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नितला और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एम एम हासन भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने राहत शिविर की फोटो भी ट्विटर पर शेयर की। बाढ़ में लोगों को बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले मछुआरों की राहुल गांधी ने जमकर प्रशंसा की।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने मछुआरों से वादा किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता में वापसी करती है तो तो वे अलग से मत्स्यपालन मंत्रालय की स्थापना करेंगे। राहुल गांधी ने चेंगन्नूर और अलापुझा में राहत शिविरों का दौरा किया और लोगों का दुख-दर्द सुना।

बाद में वह एर्नाकुलम स्थित कुछ शिविरों में भी गए। केरल के दो दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी बुधवार को बाढ़ प्रभावित वयनाड और कोझिकोड जिलों में भी जाएंगे।

-
Karnataka में बगावत के सुर! पड़ोसी राज्य में चुनाव के बीच 30 कांग्रेस विधायकों का दिल्ली कूच, टेंशन में राहुल -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications