राहुल ने की इस्तीफे की पेशकश, कांग्रेस ने किया खंडन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपीए की चैयरपर्सन सोनिया गांधी के सामने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की, सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के इस्तीफे की बात पर सोनिया गांधी और वरिष्ठ के नेताओं ने उन्हें समझाया कि ऐसी बात पार्टी फोरम में रखनी चाहिए, हालांकि कांग्रेस ने सारी बातों से खंडन किया है।

राहुल ने की इस्तीफे की पेशकश, कांग्रेस ने किया खंडन

हालांकि राहुल के इस्तीफे की खबरों को पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने सिरे से नकार दिया, उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह खबरें बेबुनियाद हैं और राहुल गांधी ने ऐसी कोई पेशकश नहीं की है. सुरजेवाला ने कहा कि इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल पूछा गया था जिसका जवाब राहुल गांधी ने दे दिया।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों में बीजेपी को भारी जीत नसीब हुई है, भाजपा इस बार फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है, जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा कि थैंक यू इंडिया, हमारे गठबंधन में विश्वास कायम है और ये हमें लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की शक्ति देता है। दृढ़ निश्चय, दृढ़ता और कड़ी मेहनत के लिए मैं हर भाजपा कार्यकार्ता को सलाम करता हूं। वे हमारे विकास के एजेंडे पर विस्तार से घर-घर गए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+