'पीएम को नोटबंदी का आइडिया RBI या वित्त मंत्री ने नहीं, बल्कि RSS ने दिया था'
बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव में व्यस्त है और बीजेपी पर जमकर हमले बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने मंगलवार को कलबुर्गी में जनता को संबोधित करते हुए ना सिर्फ एनडीए को बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को भी आड़े हाथ लिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस के लोग देश की हर मिनिस्ट्री पर कब्जा जमा रहे हैं। राहुल गांधी ने साथ में यह भी कहा कि नोटबंदी का आइडिया आरएसएस का था।

कांग्रेस अध्यक्ष लंबे समय से नोटबंदी की आलोचना करते आए हैं, लेकिन कर्नाटक में जनता को संबोधित करते हुए इस बार राहुल गांधी ने इसके लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है। राहुल गांधी ने कहा, 'क्या आपको पता है यह नोटबंदी का आइडिया कहां से आया था? क्या आपको पता है भारत के प्रधानमंत्री को यह आइडिया किसने दिया था? यह वित्त मंत्री अरुण जेटली का आइडिया नहीं था, ना ही आरबीआई ने कहा था। यह आरएसएस का विचार था। अब आप सोच सकते हैं कि आरएसएस पीएम के आइडिया देते हैं और पीएम उन्हें लॉन्च करते हैं।'
राहुल गांधी ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत के सेना पर दिए बयान का जिक्र करते हुए रैली में कहा, 'मोहन भागवत जी का बयान आपने सुना होगा। उन्होंने देश के जवानों के बलिदान का अपमान किया है। उन्हें अपनी टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।'
जहां एक तरफ कांग्रेस को लग रहा है कि वे एक बार फिर कर्नाटक में सरकार बना रहे हैं, वहीं दक्षिण भारत में भगवा रंग कर्नाटक में सबसे ज्यादा फैला हुआ है, यहां बीजेपी अपनी सरकार बनाने के लिए पूरे जोर में लगी है। कर्नाटक में इसी साल अप्रैल तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications