#PNBScam: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- 22 हजार करोड़ के घोटाले पर पीएम और वित्तमंत्री चुप क्यों हैं?
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े घोटाले पर टिप्पणी की है। राहुल ने कहा कि यह 22,000 करोड़ रुपये का घोटाला उच्च स्तर की सुरक्षा के बिना नहीं किया जा सकता है। यह पहले से ही सरकार में लोगों को पता था अन्यथा यह संभव ही नहीं है। प्रधानमंत्री को आगे आकर सवालों का जवाब देना होगा। राहुल ने कहा कि नीरव मोदी 22 हजार करोड़ रुपए लिया है। उन्होंने कहा कि पीएम और वित्त मंत्री अरुण जेटली चुप क्यों है? नीरव मोदी के फंक्शन में जाने के सवाल पर राहुल ने कहा है कि मेरे ऊपर जो आरोप लगा रहे हैं ,ऐसी कोई बात नहीं। बात को डाइवर्ट करने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले राहुल ने कहा था कि- 'नीरव मोदी के जरिए भारत को लूटने का गाइड, 1- पीएम मोदी को गले लगाओ, 2- उनके साथ दावोस में दिखें। उस प्रभाव का उपयोग कर A)- 12,000 करोड़ रुपए चुराओ B)- माल्या की तरह देश छोड़कर भाग जाओ।'
वहीं 17 फरवरी को राहुल ने ट्वीट कर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था। राहुल ने एक फॉर्मूला बना कर लिखा था- 'घोटालेबाजों के बच निकलने का फॉर्मूला- ल(मो)+नी(मो)----> भा(गो)'। इन दोनों के ऊपर राहुल ने 'न(मो)' लिखा था। इस ट्वीट के जरिए राहुल ने एक तीर से दो निशाने साधे थे। राहुल ने इशारों में ललित मोदी के देश छोड़कर भागने और फिर नीरव मोदी के मामले पर हमला किया है। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता और हरियाणा से विधायक रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा था कि देश का पैसा लूटो और भाग जाओ, ये इस सरकार की चाल, चेहरा और चरित्र बन गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी कुछ कीजिए, लगभग 11,400 करोड़ रुपये की चपत लगाकर ये दूसरे छोटे मोदी भी भाग जायेंगे।
सूरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार में इस देश के बैंकिंग सेक्टर का फ़्रॉड डिटेक्शन सिस्टम धराशायी हो गया है। उन्होंने कहा कि 70 साल में ये देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला है। सूरजेवाला ने कहा कि जो कर्ज अभी तक एनपीए हो जाने चाहिए थे उन कर्जों को मौजूदा सरकार के पिछले 4 साल के कार्यकाल में पुनर्गठित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications