कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल और गुजरात की हार की स्वीकार

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुई हार को स्वीकार कर लिया है। राहुल ने ट्वीट किया कि 'कांग्रेस पार्टी लोगों के फैसले को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में नई सरकारों को बधाई देती है। मैं गुजरात और हिमाचल के लोगों को उनके मेरे प्रति प्रकट किए गए प्रेम के लिए धन्यवाद देता हूं। राहुल ने कहा कि मेरे कांग्रेस भाई और बहनों, मुझे आप पर गर्व है। आप उन लोगों की तुलना में अलग हैं जो आप से लड़ते हैं क्योंकि आप का सम्मान करते हुए क्रोध का सामना किया। आपने सभी को दिखाया है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसकी शालीनता और साहस है।

लेकिन मैच हार कर भी जीते राहुल
दूसरी ओर चुनाव परिणाम साबित करते हैं कि मोदी के गृह राज्य में भी लोगों को राहुल गांधी अच्छे लगने लगे हैं और उन्हें लगता है कि भले ही कांग्रेस जैसी भी हो, राहुल पर एक बार भरोसा किया जा सकता है, जो कि हाशिए पर सिमटी कांग्रेस के लिए एक सुखद खबर जरूर हो सकती है कि इसलिए टीवी चैनलों की बहस में राहुल गांधी के लिए 'बाजीगर' शब्द का प्रयोग हो रहा है यानी कि वो हार कर भी मैच जीत गए हैं।

2019 के लोकसभा चुनावों पर भी पड़ेगा असर
गुजरात चुनाव का असर साल 2019 के लोकसभा चुनावों पर भी पड़ेगा, इसलिए इसे गुजरात विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल मैच कहा जा रहा था, जब संग्राम शुरू हुआ था तब कांग्रेस लड़ाई में ही नहीं थी लेकिन जिस तरह से उसने यहां का युद्द लड़ा उसने बीजेपी के नाक में दम कर दिया और शायद इसी वजह से विकास के नाम पर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी को साबरमती में सी-प्लेन उतारना पड़ा क्योंकि राहुल ने उसने चीख-चीख कर पूछा था-कहां है विकास?

मोदी का दावा फेल
नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 155 से अधिक सीट मिलने का दावा किया था, साल 2012 में बीजेपी के पास भी 115 सीटें थी जबकि कांग्रेस के पास केवल 61 सीट थी, इसलिए इस बार भाजपा जीत तो गई है लेकिन इस जीत में मजा नहीं है। चुनाव परिणाम की तस्वीर से यह बात स्पष्ट होती दिख रही है। बीजेपी ने अपना गढ़ भले ही बचा लिया हो लेकिन दावा के अनुसार उसे लाभ नहीं मिला, बल्कि सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

कांग्रेस के बड़े नेता हारे
वहीं कांग्रेस से भी दो बड़े नेता अपना चुनाव हार गए हैं। पोरबंदर से अर्जुन मोडवाडिया हार गए हैं। वहीं शक्ति सिंह गोहिल भी मांडवी सीट से हार गए राज्य की मेहसाणा सीट से उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी पटेल जिवाभाई अंबालाल को 350 मतों से हराया।












Click it and Unblock the Notifications