Congress President Poll: मतगणना के लिए तैयार कांग्रेस, 36 मतदान केंद्रों से AICC कार्यालय पहुंच रही मत पेटियां

Congress President Poll: दिल्ली में स्थित एआईसीसी मुख्यालय पर मत पेटियों का आना शुरू हो चुका है। सभी मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है। बुधवार को मतगणना के लिए कांग्रेस की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। देशभर से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को दिल्ली पहुंचने का दौरा भी शुरू हो चुका है।

Congress President Polls

कांग्रेस में एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की लंबे समय से कमी थी, जो राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से बनी हुई थी। हालांकि इस दौरान सोनिया गांधी कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनी रहीं। लेकिन अब कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव संपन्न होने के बाद बुधवार को पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और डॉ शशि थरूर (Dr. Shashi Tharoor)। चुनाव में करीब 9,900 पार्टी प्रतिनिधियों ने सोमवार को वोट डाला। मतदान के लिए कांग्रेस ने देश भर में 36 मतदान केंद्र बनाए थे। जिनमें कुल 67 बूथ बनाए गए। लगभग 95% मतदान हुआ था। पार्टी के लगभग 9,900 प्रतिनिधियों ने मतदान किया।

मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियां सभी मतदान केंद्रों से दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच रही हैं। वहीं राज्यों से पार्टी के वरिष्ठ नेता भी दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस चुनाव से पूरी तरह दूरी बनाई है। वो भारत जोड़ो यात्रा के तहत आंध्र प्रदेश में हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार कल मतगणना और परिणाम की घोषणा के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई वरिष्ठ नेता दिल्ली में होंगे।

मतगणना शुरू होने पहले से एआईसीसी कार्यालय में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पार्टी मुख्यालय में कैंटीन को नया लुक दिया गया है। यहां महात्मा गांधी, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और लाल बहादुर शास्त्री समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+