कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए छठवीं लिस्ट की जारी, 9 उम्मीदवारों का किया ऐलान
नई दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार रात को लोकसभा चुनाव के लिए 9 और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। कांग्रेस की ये छठवीं लिस्ट थी। इससे पहले कांग्रेस पांच लिस्ट जारी कर चुकी है। गौरतलब है कि देश भर में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं जो 19 मई तक सात चरणों में संपंन्न होंगे। भाजपा की तरफ से अभी तक एक भी लिस्ट जारी की गई है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। कांग्रेस ने इसी के साथ अब तक लोकसभा चुनाव की 146 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने आज केरल और महाराष्ट्र की 9 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया। इसमें केरल की 2 और महाराष्ट्र की सात लोकसभा सीटे हैं। कांग्रेस ने केरल की अलापुझा सीट से एस उस्मान को उम्मीदवार बनाकर चौंकाया है। यहां से मौजूदा सांसद केसी वेनुगोपाल का टिकट काटा गया है। सोमवार को पार्टी ने पांचवी लिस्ट जारी की थी ,जिसमें 56 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।
गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे। जो 11 अप्रैल से शुरु होंगे और 19 मई को खत्म होंगे। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। इस बार 90 करोड़ लोग अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। पिछली बार भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications