राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर टूट गया भरोसा? INDIA bloc की अगुवाई के लिए TMC का नया दावा
महाराष्ट्र और हरियाणा में करारी हार के बाद कांग्रेस पर सहयोगी दलों का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। यूं तो कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं, लेकिन अघोषित तौर पर पार्टी की कमान इसके सांसद राहुल गांधी ही संभाल रहे हैं। इस वजह से वे विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक की भी एक तरह से वही अगुवाई कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें लोकसभा में विपक्ष का नेता भी बनाया है।
लेकिन,लगता है कि अब इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों का उनके नेतृत्व पर यकीन पूरी तरह से खत्म हो चुका है। पहले तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन की अगुवाई की इच्छा जताई। फिर जब उन्हें बाकी सहयोगियों की ओर से तेजी से समर्थन मिलने लगा तो उनका हौसला और बढ़ा और अब टीएमसी ने उन्हें विपक्षी दलों के गठबंधन का नेता बनाने के लिए मोर्चा ही खोल दिया है।

हर चुनाव में हम भाजपा को टक्कर दे रहे हैं- टीएमसी सांसद
पूर्व पत्रकार और टीएमसी सांसद सागोरिका घोष ने ममता बनर्जी के नेतृत्व कौशल का बखान करते हुए साफ तौर पर मांग कर दी है कि बंगाल की सीएम को इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व सौंपा जाना चाहिए। उन्होंने पीटीआई से कहा, "एनसीपी लीडर शरद पवार ने कहा है कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया अलायंस के अंदर एक अहम किरदार बनना चाहिए। ममता बनर्जी की लीडरशिप के अंदर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने पिछले 10 साल से कड़ी टक्कर दी है, लगातार हम भाजपा को हरा रहे हैं, हर चुनाव में हम भाजपा को टक्कर दे रहे हैं।"
इसे भी पढ़ें- कैसे तार-तार हो रहा INDIA bloc? कांग्रेस का लोकसभा चुनावों वाला बुलबुला फूटा!
ममता बनर्जी के पास इंडिया अलायंस के नेतृत्व करने का हौसला- सागोरिका घोष
टीएमसी सांसद ने आगे कहा है कि "हम समझते हैं कि ममता बनर्जी के अंदर वो अनुभव है, वो हौसला है कि वो इंडिया अलायंस का ऑल इंडिया लेवल पर नेतृत्व करें और सांप्रदायिक ताकत जो हैं, उनको सही टक्कर दें।"
लोकसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक के सर्वमान्य नेता बनकर उभरे राहुल
इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और आज की तारीख में रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं। जब 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 543 में से 52 से बढ़कर सिर्फ 99 तक ही पहुंची तो अपनी पार्टी के नेताओं साथ-साथ बाकी सहयोगियों ने भी उनकी नेतृत्व क्षमता की शान में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए।
विधानसभा चुनावों में राहुल की नेतृत्व क्षमता पर लग गया ग्रहण!
लेकिन, उसके बाद बीजेपी और उसकी अगुवाई वाले एनडीए ने जिस तरह से हरियाणा और महाराष्ट्र में अपना ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया, राहुल की नेतृत्व क्षमता फिर से सवालों के घेरे में आ गई। क्योंकि, जम्मू-कश्मीर में इंडिया ब्लॉक जीता भी है तो वहां भी कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक रहा है और झारखंड में वह जेएमएम की बैसाखी पर चलती नजर आई है, जहां हेमंत सोरेन का चेहरा ही सबसे प्रभारी रहा है।
ममता खुद इंडिया ब्लॉक की अगुवाई करने की जता चुकी हैं इच्छा
पहले ममता की पार्टी की ओर से उन्हें इंडिया ब्लॉक की कमान सौंपने का मुद्दा उठाया गया। फिर खुद ममता ने एक इंटरव्यू में कहा, 'इंडिया अलायंस मैंने बनाया है। जो मुझे पसंद नहीं करते उन्हें हमेशा दिक्कत नजर आएगी। वो मुझे हो सकता है पसंद ना करें...लेकिन, अगर मुझे जिम्मेदारी दी जाती...हालांकि मैं यह नहीं चाहती। मैं बंगाल नहीं छोड़ना चाहती.....लेकिन, मुझे विश्वास है कि मैं यहां से भी मैनेज कर सकती हूं।'
इसे भी पढ़ें- Maharashtra Politics: क्या अखिलेश यादव की सपा के दो चेहरे हैं! शिवसेना (UBT) के आदित्य ठाकरे ने समझाया कैसे?
उनके इस बयान के बाद एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी), समाजवादी पार्टी तक ने उनका एक तरह से समर्थन कर दिया है। यहां तक कि आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने भी उनके नाम को खारिज नहीं किया है। ऐसे में लगता है कि अगर इंडिया ब्लॉक को अभी भी बिखराव से बचाना है तो हो सकता है ममता के दावे को ठुकराना विकल्प नहीं है।
-
मां सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, क्यों ट्रोल हो रहे बेटे राहुल गांधी? -
Mamata Banerjee Speech: ममता बनर्जी के भाषण पर चुनाव आयोग का डंडा! चुनाव आयोग ने CEO से मांगी सीक्रेट रिपोर्ट -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications