कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की अहम बैठक सोनिया गांधी के आवास पर आज
नई दिल्ली, 13 फरवरी। कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की अहम बैठक आज सुबह 10.30 बजे होगी। संसद में बजट सत्र के दूसरे सेशन की शुरुआत से पहले पार्टी की यह अहम बैठक होने जा रही है जिसमे पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी। बैठक जनपथ में स्थित सोनिया गांधी के आवास पर होगी। सीपीपी की यह बैठक कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले हो रही है। वर्किंग कमेटी की बैठक भी आज होनी थी लेकिन इसे कल के लिए टाल दिया गया है। वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी के पांच राज्यों में निराशाजनक प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी और इसपर मंथन किया जाएगा। यह बैठक सोमवार को शाम चार बजे होगी।

कांग्रेस की जी-23 नेताओं की बैठक 2020 में हुई थी जिसमे चुनाव सहित हर स्तर पर बड़े सुधार की बात कही गई थी। यह बैठक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद पर हुई थी। अब एक बार फिर से इन नेताओं ने शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद के घर पर बैठक की है। सूत्रों की मानें तो ये नेता एक बार फिर से वर्किंग कमेटी की बैठक में बड़े बदलाव की मांग करेंगे। कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुडा, मनीष तिवारी, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, अखिलेश प्रसाद ने गुलाम नबी आजाद की बैठक में हिस्सा लिया था।
पांच राज्यों में कांग्रेस को जिस तरह से निराशा हाथ लगी है उसके बाद कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किल और बढ़ गई है। पांच राज्यों में चुनाव नतीजे के बाद 2024 में कांग्रेस पार्टी की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। लिहाजा वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी के भीतर से आवाज उठने के कयास लगाए जा रहे हैँ। जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जबरदस्त जीत दर्ज की है उससे कांग्रेस के हाथ से एक और बड़ा राज्य निकल गया है, जोकि पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। बता दें कि बजट सत्र का दूसरा फेज 8 अप्रैल को खत्म होगा, पहला हिस्सा 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 11 फरवरी को खत्म हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications