कांग्रेस ने 42 विधायकों की परेड कराई, भाजपा दे रही थी 15 करोड़ रिश्‍वत

बैंगलुरू। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया है। भाजपा से अपने विधायकों को बचाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें बेंगलुरु भेज दिया है। बेंगलुरू में एक रिजॉर्ट में उन्‍हें राज्यसभा चुनाव के पहले तक रखा जाएगा। विधायकों की संख्‍या 44 है जिन्‍हें बैंगलुरू भेजा गया है। को

कांग्रेस ने 42 विधायकों की परेड कराई, भाजपा दे रही थी 15 करोड़ रिश्‍वत

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता गोहिल ने बताया कि ''(गुजरात) में मौजूदा हालात को देखते हुए जहां हमारे सदस्यों को लालच देने की कोशिश की जा रही है, इसलिए 44 विधायक बेंगुलरु ले जा रहे हैं।'' आपको बता दें कि शंकर सिंह वाघेला के पिछले सप्‍ताह ही कांग्रेस छोड़ने के बाद से पिछले दो दिनों में ही छह कांग्रेसी विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया और वे पाला बदलकर भाजपा में चले गए है।

गोहिल ने आगे कहा, "इन विधायकों (बेंगलुरु रिजॉर्ट में उपस्थित) को जिस तरह से धमकी दी गई, उससे पूछें। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी ने उनके विधायकों को 15 करोड़ रूपए रिश्‍वत की पेशकश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+