VIDEO: हरियाणा-महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों पर क्या बोले जेल में बंद पी. चिदंबरम
नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में इस बार किसकी सरकार बनेगी, जनता का फैसला सामने आ चुका है। महाराष्ट्र में जहां बीजेपी-शिवसेना बड़े ही आराम से सरकार बनाती दिख रही है, वहीं हरियाणा में अभी कुछ पेंच फंसता दिख रहा है। इस बीच चुनाव नतीजों पर अलग-अलग पार्टियों की ओर से प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव नतीजों का स्वागत किया है, साथ ही हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर सभी प्रमुख विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से जब चुनाव नतीजों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अहम टिप्पणी की है।

शांत देशभक्ति, कट्टर राष्ट्रवाद को आने वाले दिनों में हराएगी
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम पिछले कुछ समय से जेल में बंद हैं और दिल्ली की एक कोर्ट में पेशी के लिए आए थे। इसी दौरान उनसे महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव नतीजों को लेकर सवाल किया गया। चिदंबरम ने इस दौरान अहम टिप्पणी करते हुए बस इतना ही कहा, 'शांत देशभक्ति, कट्टर राष्ट्रवाद को आने वाले दिनों में हराएगी।'
जेल में हैं चिदंबरम
इस बीच आईएनएक्स मीडिया केस में घिरे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की दिवाली जेल में ही बीतेगी। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने चिदंबरम को 30 अक्टूबर तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि, इस बीच AIIMS में उनके स्वास्थ्य की जांच भी कराई जाएगी।

नतीजों पर प्रियंका क्या बोलीं
चुनाव नतीजों पर प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा को लेकर मुझे बहुत खुशी है। उन्होंने बताया कि मैं अभी रायबरेली में हूं, बेहद व्यस्त थी इसलिए अभी तुरंत ही ट्रेंड्स देखें हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों की मुझे बहुत खुशी है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि यहां उत्तर प्रदेश में भी हमारी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। प्रियंका गांधी फिलहाल रायबरेली के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने चुनाव नतीजों पर पार्टी का पक्ष रखा।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications