'लगता है राष्ट्रपति के जरिए चुनाव कैंपेन चला रही है भाजपा', अभिभाषण पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राष्ट्रपति के बजट भाषण पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा अगला चुनाव राष्ट्रपति के जरिए लड़ना चाहती है।

कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने राष्ट्रपति के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ती हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार अपना अगला चुनाव अभियान उनके माध्यम से चला रही है। राष्ट्रपति के भाषण पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उनका पूरा भाषण एक चुनावी भाषण था जो सरकार द्वारा किए गए हर काम के लिए उसकी प्रशंसा करने की कोशिश कर रहा था और उन चीजों को छोड़ रहा था जो उसने इतना अच्छा नहीं किया।
दरअसल, मंगलवार से बजट सत्र शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति के भाषण से हुई। अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया और मोदी सरकार के कार्यकाल का लेखाजोखा जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि गरीबी हटाओ अब एक नारा नहीं रह गया है। मेरी सरकार गरीबों की समस्याओं के स्थायी समाधान और उन्हें सशक्त बनाने के लिए काम रही है। इसके अलावा उन्होंने कई बातों का भी जिक्र किया। जिस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सवाल उठाया है।
Recommended Video

इससे पहले कांग्रेस सांसद ने सरकारी वेबसाइट mygov.in पर चलाए जा रहे गणतंत्र दिवस के पोल को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने केरल और तमिलनाडु की स्पेलिंग मिस्टेक को पकड़ा था। उनके कथित स्क्रीनशॉट के मुताबिक, इस पोल में केरल की स्पेलिंग Kerela और तमिलनाडु की स्पेलिंग Tamil Naidu थी। इस पर भी बवाल मच गया था।
आपको बता दें कि 2023-24 का बजट कल यानि कि बुधवार, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि बजट केंद्र सरकार चुनावी बजट होगा। क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट होगा। माना जा रहा है कि इस बजट में केंद्र सरकार की की तरफ से चुनाव को देखते हुए कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- विशाखापत्तनम में क्लीव स्वीप करने की तैयारी में वाईएसआर कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications