खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की तो रेणुका चोधरी को याद आया अपना दर्द, बोलीं- मुझे सूपर्णखा कहा था
मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस तरह से पीएम मोदी की तुलना रावण से की उसके बाद अब रेणुका चौधरी ने कहा कि संसद में पीएम ने मेरी तुलना सूपर्णखा से की थी, उस वक्त मीडिया कहां था।
गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से की उसके बाद कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने भी पीएम मोदी पर हमला किया है। रेणुका चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने संसद में मेरी तुलना सूपर्णखा से की थी। रेणुका चौधरी ने कहा कि जब मेरी तुलना सूपर्णखा से की गई थी तो उस वक्त यह मीडिया कहां था। रेणुका चौधरी ने जिस तरह से ट्वीट करके पीएम मोदी पर हमला किया, उसके बाद सोशल मीडिया पर लोग 2018 का वह वीडियो तलाश रहे हैं जिसमे रेणुका चौधरी संसद में हंस रही हैं, जिसे सुनने के बाद पीएम मोदी ने सूपर्णखा का जिक्र किया था।

खड़गे के बयान पर हंगामा
गौर करने वाली बात है कि मंगलवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की थी, जिसके बाद से खड़गे के बयान पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल खड़गे ने कहा था कि पीएम मोदी का चेहरा निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव हर जगह नजर आता है, क्या उनके रावण की तरह 100 सिर हैं। आखिर कितनी बार हमें उन्हें देखना पड़ेगा। खड़गे के इस बयान पर तीखा पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि यह हर गुजराती का अपमान है, इसका जवाब गुजरात की जनता जरूर देगी।
रेणुका ने याद दिलाया 2018 का वाकया
जिस तरह से रेणुको चौधरी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के रावण वाले बयान पर ट्वीट करके 2018 के वाकये का जिक्र किया है जिसमे पीएम मोदी ने सूपर्णखा का जिक्र किया था, उसके बाद लोग रेणुका चौधरी का पुराना वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने 2018 के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य आज मिला है। अगर रेणुको चौधरी खुद की हंसी सूपर्णखा से तुलना करती हैं तो वह खुद ही सेल्फ गोल कर रही हैं।
2018 का वीडियो आया सामने
बता दें कि 2018 का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जोकि राज्यसभा का है। उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने तत्कालीन राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू से कहा कि सभापति जी आप रेणुका जी को कुछ मत कहिए, मेरी आपसे प्रार्थना है, रेणुका जी को कुछ मत कहिए रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का आज सौभाग्य मिला है। दरअसल जब प्रधानमंत्री सदन में बोल रहे थे तो सदन में काफी हंगामा हो रहा था, इसी दौरान सभापति लोगों को चेतावनी देते हैं, तभी रेणुका चौधरी हंसने लगती हैं तो वेंकैया नायडू कहते हैं आपको क्या हुआ, अगर कोई दिक्कत है तो डॉक्टर के पास जाइए।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications