कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन के काफिले ने तीन लोगों को कुचला, दर्दनाक मौत
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन की कार के काफिले की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर
नई दिल्ली। बिहार से कांग्रेस सांसद और पार्टी की प्रवक्ता रंजीत रंजन की कार के काफिले की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। यह घटना बिहार के सुपौल के नीरमली-शिकरहटा मेन रोड की है। घटना के दौरान निर्मली ब्लॉक के मुखिया रामपरेश यादव भी यहां मौजूद थे, जिन्होने घायलों को अपनी कार में अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इस घटना में दो लोग और बुरी तरह से घायल हुए हैं जिनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

रंजीत रंजन जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव की पत्नी है। रंजीत रंजन उस वक्त चर्चा में आई थीं जब वह संसद के सत्र के दौरान सुपरबाइक खुद चलाकर सत्र में हिस्सा लेने पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications