कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल का निलंबन धनखड़ ने किया रद्द, राज्‍यसभा में वीडियो बनाने पर हुई थी कार्यवाही

कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल का निलंबन

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस सांसद रजनी अशोक राव पाटिल का निलंबन सोमवार को रद्द क‍र दिया है। कांग्रेस सासंद रजनी को सदन की कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी करने और नियमों का उल्‍लंघन के चलते फरवरी 2023 में बजट सत्र के दौरान निलंबित कर दिया था। इतना ही नहीं सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस सांसद का निलंबन बढ़ा दिया गया था।

 Rajni Ashokrao Patil

सोमवार को सदन में कांग्रेस सासंद रजनी के निलंबन के संबंध में एक प्रस्ताव लाए जाने और अपनाए जाने के बाद राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ड न निलंबन रद्द कर दिया।

बता दें कांग्रेसा सांसद रनजी को राज्‍यसभा सभापति धनखड़ ने ही फरवरी महीने में सदन से निलंबित किया था। कांग्रेस सांसद रजनी को संसद के ऊपरी सदन राजसभा की कार्रवाई का वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने में शामिल होने के आरोप में निलंबित किया गया था।

राज्‍यसभा सभापति धनखड़ ने इस मामले को सदन के नियमोें को उल्‍लंघन और बहुत ही गंभीर मामला मानते हुए उन्‍हें निलंबित किया था।। धनखड़ ने तब कहा था कि कांग्रेस सांसद की कार्यवाही का वीडियो ट्विटर पर पोस्‍ट किया था।

इससे पहले राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सदस्यों के आचरण को लेकर गंभीर सवाल उठाया था, कांग्रेस सांसद की इस हरकत के लिए विपक्ष ने माफी भी मांगी थी। जानें बजट सत्र के बाद तक कैसे जारी थी निलंबन

राज्‍यसभा सभापति धनखड़ ने फरवरी माह में जब कांग्रेस सांसद रजनी को सदन से निलंबित किया था तब ये कहा था कि "सांसद रजनी अशोकराव पाटिल का 10 फरवरी, 2023 का निलंबन आदेश वर्तमान सत्र से आगे भी लागू रहेगा और जब तक सदन को विशेषाधिकार समिति की सिफारिशों का लाभ नहीं मिल जाता।'

सभापति धनखड़ ने ये कार्रवाई नियम 256 के साथ पठित नियम 266 को लागू करते हुए की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+