PM मोदी की शपथ के दौरान राहुल गांधी ने लहराया संविधान, कांग्रेस ने शेयर किया वायरल VIDEO

Rahul Gandhi shows copy of Constitution to PM Modi , 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की आज से शुरुआत हुई। मानसून सत्र के पहले दिन चुनकर आए सभी सांसदों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सदन में कई बड़ी घटनाएं देखने को मिली। इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी अपने 37 सासंदों के साथ संविधान की किताब लेकर पहुंची। तो वहीं पीएम मोदी को शपथ के दौरान राहुल गांधी ने संविधान की किताब दिखाई।

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने लोकसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। जब पीएम मोदी का नाम पुकारा गया तो मोदी अपनी कुर्सी से उठे और स्पीकर की कुर्सी के बगल में बनी जगह की ओर बढ़े तो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को संविधान की प्रति दिखाई।

Rahul Gandhi shows copy of Constitution to PM Modi

राहुल गांधी के हाथ में लाल रंग की संविधान की मिनी-कॉपी थी। राहुल और अन्य विपक्षी सदस्य तब तक संविधान लहराते रहे जब तक मोदी ने शपथ नहीं ले ली। विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसद विरोध दर्ज कराने के लिए संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे थे। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस ने इस वीडियो को एक्स पर भी शेयर किया है।

प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि मेहताब ने सबसे पहले पीएम मोदी को शपथ दिलाई। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राधा मोहन सिंह ने पीठासीन अधिकारियों के पैनल के सदस्य के रूप में शपथ ली। भाजपा सदस्य फग्गन सिंह कुलस्ते और राधा मोहन सिंह अगले दो दिनों तक सदन की कार्यवाही के संचालन में प्रोटेम स्पीकर मेहताब की सहायता करेंगे।

विपक्ष का विरोध
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री और अमित शाह द्वारा संविधान पर हमला हमें स्वीकार्य नहीं है और हम ऐसा नहीं होने देंगे। इसीलिए हम शपथ लेते समय संविधान लेकर आए हैं... हमारा संदेश है कि कोई भी ताकत भारत के संविधान को छू नहीं सकती।" राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल के वायनाड से जीते हैं।

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से जीते अवधेश पासी राहुल गांधी के बगल में बैठे थे। अयोध्या फैजाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 18वीं लोकसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और विभिन्न विपक्षी दलों के नेता एकजुटता दिखाने के लिए संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने संविधान को एक अहम मुद्दा बनाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान में बदलाव करना चाहती है। ये मुद्दा विपक्ष जनता में पहुंचाने में सफल भी रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+