राहुल गांधी ने पूछा- 'बापू और सरदार पटेल की धरती पर कौन कर रहा नशे का कारोबार'?

नई दिल्ली, 29 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में हाल ही में जहरीली शराब पीने से 57 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए थे। हैरानी की बात ये है कि वहां पर शराबबंदी है यानी शराब पीना और बेचना दोनों गैरकानूनी है। इस घटना के बाद से विपक्षी दल बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं, तो वहीं अब इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Recommended Video

    Gujarat में जहरीली शराब से हुई मौतों पर Rahul Gandhi ने BJP पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी | *News
    liquor

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि 'ड्राई स्टेट' गुजरात में जहरीली शराब पीने से कई घर उजड़ गए। वहां लगातार अरबों की ड्रग्स भी बरामद हो रही है। ये बेहद चिंता की बात है, बापू और सरदार पटेल की धरती पर, ये कौन लोग हैं जो धड़ल्ले से नशे का कारोबार कर रहे हैं? इन माफिया को कौन सी सत्ताधारी ताकतें संरक्षण दे रही हैं?

    शराब की जगह दिया गया था मेथेनॉल
    जांच टीम के मुताबिक गुजरात के बोटाद जिले में रोजिद गांव में शराब की भट्टी है, जिसमें कई गांवों के लोग शराब पीने के लिए जुटते हैं। हाल ही में वहां पर अहमदाबाद से मेथेनॉल लाया गया था। नकली शराब बनाने वालों ने गांव वालों से पैसे लेकर उन्हें मेथेनॉल ही पकड़ा दिया। जिसको पीने के बाद 200 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ी। इसमें से 57 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह बीमार पड़ गए।

    15 लोगों की गिरफ्तारी
    बोटाद पुलिस के मुताबिक इस मामले में आईपीसी की धारा 302, 328 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है। जिसमें 20 लोगों के नाम हैं। अभी तक पुलिस टीम ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार हैं। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+