लोकसभा में राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा वार, पूछा- 700 किसान शहीद हुए, आपने माफी मांगी?

नई दिल्ली, 07 दिसंबर। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही जारी है, मंगलवार को कांग्रेस संसद राहुल गांधी ने सदन को संबोधित किया। अपने भाषण में राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की मौत का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा, किसान आंदोलन में लगभग 700 किसान शहीद हुए, प्रधानमंत्री ने देश और किसानों से माफी मांगी? कृषि मंत्री के पास तो किसानों की मौत का आंकड़ा ही नहीं है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Lok Sabha में दी आंदोलन में मरे किसानों की सूची, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Congress MP Rahul Gandhi question on pm modi in Lok Sabha about 700 farmer lost his life during farmers protest

    गौरतलब है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आंदोलन के दौरान कुल किसानों की मौत का आंकड़ा पूछे जाने पर कहा था कि सरकार के पास ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि कितने किसानों की मौत हुई, सरकार को इस बारे में जानकारी नहीं है। वहीं किसान संगठनों का दावा है कि पिछले एक साल से जारी आंदोलन में 700 किसानों की मौत हुई है, विपक्ष भी इसी आंकड़े के आधार पर केंद्र सरकार को घेरे हुए हैं। कांग्रेस ने पहले भी सवाल उठाए थे कि केंद्र के पास किसानों का आंकड़ा नहीं है तो कोरोना मृतकों का आंकड़ा कहां से आया?

    यह भी पढ़ें: 'खुद में बदलाव लाएं, नहीं तो बदलाव हो जाएगा': संसद में अनुपस्थित रहने वाले सांसदों को PM मोदी की फटकार

    मंगलवार को लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा,

    किसान आंदोलन में लगभग 700 किसान शहीद हुए, प्रधानमंत्री ने देश और किसानों से माफी मांगी। 30 नवंबर को कृषि मंत्री से सवाल पूछा गया था कि किसान आंदोलन में कितने किसान शहीद हुए। कृषि मंत्री ने कहा कि उनके पास कोई आंकड़ा नहीं है। हमने पता लगाया कि पंजाब की सरकार ने लगभग 400 किसानों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया और उनमें से 152 किसानों को रोजगार दिया। हमने हरियाणा के 70 किसानों की भी सूची बनाई है। मैं चाहता हूं कि इनका हक पूरा होना चाहिए और उनको मुआवज़ा और रोजगार मिलना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+