'भारत जोड़ो' यात्रा को लेकर सिविल सोसायटी के लोगों से मिले राहुल गांधीं, योगेंद्र यादव भी हुए शामिल

नई दिल्ली, 22 अगस्त: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 7 सितंबर से शुरू होने वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए दिल्ली में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सिविल सोसायटी के कई प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। राहुल गांधी के साथ यहां हुई बैठक में 'स्वराज इंडिया' के योगेंद्र यादव और कई अन्य सामाजिक एवं गैर सरकारी संगठनों के लोग शामिल हुए। कांग्रेस देशभर में अगले महीने ये अभियान शुरू करने वाली है।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi ने सिविल सोसायटी के लोगों के साथ की बैठक | वनइंडिया हिंदी *News
    Congress MP Rahul Gandhi interacts with Civil Society Organisations for Bharat Jodo Yatra

    मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक इस बारे में चर्चा के लिए हुई कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा में उनकी क्या भूमिका हो सकती है। कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और समान विचारधारा के लोग शामिल हो सकते हैं। ये यात्रा 150 दिनों तक चलने वाली है।

    सिविल सोसायटी की ओर से शामिल हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि, इस बात पर आम सहमति है कि हम इस (कांग्रेस की) भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हैं क्योंकि यह समय की मांग है जिसके साथ जुड़ने के लिए हम सहमत हुए हैं। सोसायटी इस यात्रा में अलग-अलग रूपों में शामिल होगी, हम इस यात्रा में शामिल होने के लिए सहमत हुए हैं।

    कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई इस बैठक के दौरान योगेंद्र यादव, जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह सहित कई प्रमुख नागरिक समाज के सदस्य और राजनीतिक नेता मौजूद रहे। इस कॉन्क्लेव में सबसे पहले सुबह दिग्विजय सिंह ने सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों को यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया था। कांग्रेस की ये पैदल यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी।

    कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' सात सितंबर से शुरु होगी। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरंभ होगी, जो 3500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कश्मीर में समाप्त होगी। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही नागरिक संगठनों के प्रबुद्ध लोग भी हिस्सा लेंगे। पार्टी के उदयपुर सम्मेलन में 'भारत जोड़ो' यात्रा की रूप रेखा तैयार की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+