'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए देर रात चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी, कन्याकुमारी से यात्रा की करेंगे शुरुआत
चेन्नई, सितंबर 07। मिशन 2024 पर फोकस करते हुए कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत आज से हो रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी देर रात ही इस कार्यक्रम के लिए चेन्नई एयरपोर्ट पहुंच गए थे। चेन्नई से राहुल गांधी कन्याकुमारी पहुंचेंगे, जहां वो पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत करेंगे।
Recommended Video

कन्याकुमारी से कश्मीर जाएगी कांग्रेस की यात्रा
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा'बुधवार को दक्षिण में कन्याकुमारी से शुरू होकर पांच महीने बाद कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। यह एक पदयात्रा होगी, जो देशभर के करीब 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस पार्टी में इस यात्रा को लेकर काफी समय से तैयारी चल रही है। राहुल गांधी आज इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।
3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी यात्रा
आपको बता दें कि इस यात्रा में पार्टी कार्यकर्ता और नेता पांच महीने तक सभी राज्यों में पैदर मार्च करेंगे। इस पूरी यात्रा की कुल दूरी 3500 किलोमीटर के करीब होगी। यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसूर, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगांव, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट से होते हुए उत्तर की ओर बढ़ेगी और आखिरी में जम्मू और श्रीनगर में जाकर यात्रा खत्म होगी।












Click it and Unblock the Notifications