PFI के बैन के बाद भड़के कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश, कहा-'RSS पर भी लगे प्रतिबंध'

नई दिल्ली, 28 सितंबर। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर केंद्र सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 5 वर्ष के लिए बैन लगा दिया है। पीएफआई के बैन के बाद देश में राजनीति गरमा गई है। अब कांग्रेस सांसद ने RSS पर भी बैन लगाने की मांग की है। केरल से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में मुख्य सचेतक कोडिकुन्निल सुरेश ने मलप्पुरम में ANI से बातचीत के दौरान कहा कि हम आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए पीएफआई पर बैन लगाना ही कोई उपाय नहीं है। क्योंकि आरएसएस भी पूरे देश में हिंदू साम्पदायिकता फैला रहा है। ऐसे में आरएसएस और पीएफआई दोनों सामान हैं, इसलिए सरकार को दोनों पर प्रतिबंध पर लगाना चाहिए।

Recommended Video

    PFI Ban: Lalu Yadav बोले-PFI की तरह RSS पर भी लगे बैन | वनइंडिया हिंदी *News
    Congress MP Demaned ban also rss

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में मुख्य सचेतक कोडिकुन्निल सुरेश ने केंद्र से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर पीएफआई को ही केवल बैन किया गया है? वहीं, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के विधायक एमके मुनीर ने भी आरएसएस को बैन करने की मांग की है। मुनीर ने कहा कि हम पीएफआई के बैन का स्वागत करते हैं, लेकिन हमें सेक्युलर तरीके से भी आरएसएस के खिलाफ लड़ना है। मुनीर ने कहा कि प्रतिबंध सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता है। पहले सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) पर प्रतिबंध लगा था, लेकिन एनडीएफ (नेशनल डेवलपमेंट फ्रंट), पीएफआई बाद में उभरा।

    आपको बता दें कि एनआई, ईडी और राज्य पुलिस बलों ने बीते सप्ताह PFI के नेताओं, कार्यकर्ताओं के आवासों और विभिन्न कार्यालयों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी कार्रवाई में पीएफआई के करीब 110 से ज्यादा नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए और ईडी ने जांच में पीएफआई पर टेरर फंडिंग और आतंकवादी गतिविधियों शामिल होने व आतंकी ट्रेनिंग का आरोप लगाया है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने पीएफआई को 5 वर्ष के लिए देशभर में प्रतिबंधित कर दिया है।

    ये भी पढ़ें- 'हम BJP की बी टीम नहीं हैं, गुलाब नबी आजाद ही होंगे J-K के अगले सीएम', पूर्व कांग्रेस नेता ने किया दावा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+