संसद में पीएम मोदी के भाषण पर बोले अधीर रंजन चौधरी- इंदिरा गांधी ने दिया था मेक इन इंडिया का नारा

नई दिल्ली, 7 फरवरी: लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि हमारी पार्टी 'मेक इन इंडिया' से इनकार नहीं करती है। यह नारा आज का नहीं बल्कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने इसे सबसे पहले लगाया था। हमारा सवाल नरेंद्र मोदी से ये है कि चीन से भारत का आयात बढ़कर 69 अरब डॉलर हो गया है तो ऐसे में सरकार का 'आत्मनिर्भर भारत' कहां है।

 अधीर रंजन चौधरी

सोमवार को लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेसको निशाने पर लेते हुए कहा कि मेक इन इंडिया का मजाक बनाया गया। अगर हम लोकल के लिए वोकल होने की बात कर रहे हैं तो भी विपक्ष की ओर से इसका मजाक उड़ाया जा रहा था। पीएम की बात पर अधीर रंजन चौधरी ने जवाब दिया है।

पीएम बताएं लॉकडाउन में मौतों का जिम्मेदान कौन: अधीर रंजन

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि लॉकडाउन का ऐलान किसने किया? मजदूरों के खाने और रहने का कोई इंतज़ाम नहीं किया गया, आपने ये सब नहीं देखा? भूखे पेट नंगे पांव उन्होंने सफर तय किया। लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों की मौतों का जिम्मेदार कौन है।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा है कि कोविड के इस समय में कांग्रेस पार्टी ने सारी हदें पार कीं। पहली लहर के दौरान, जब लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे थे, दिशानिर्देश सुझाव दे रहे थे कि लोग जहां हैं वहीं रहें, तब कांग्रेस मुंबई स्टेशन पर खड़ी थी और निर्दोष लोगों को डरा रही थी। जिसको लेकर कांग्रेस की ओर से ये रिएक्शन आया है।

रणदीप सुरजेवाला ने भी किया ट्वीट

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में लिखा- लॉकडाउन लगाकर मजदूरों के परिवारों को बेहाली में धकेलने वाले, 'माफी मांगने' की बजाय मदद के लिए जुटे 'हाथ' पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। सरकार के निकम्मेपन के कारण लाखों लोगों ने अपनों को खो दिया मगर आज बेशर्मी से संसद में उनकी पीड़ा पर ठिठोली की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+