कांग्रेस विधायक के विवादित बोल, पीएम मोदी को बताया 'डेंगू का मच्छर'
Recommended Video

मुंबई। महाराष्ट्र में सोलापुर कांग्रेस की विधायक प्रणिती शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। एक जनसभा में विधायक प्रणिती शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डेंगू का एक नया मच्छर बता दिया। इसके अलावा प्रणिती शिंदे ने स्थानीय बीजेपी सांसद के लिए भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। विधायक ने स्थानीय बीजेपी सांसद शरद बंसोदे को 'शराबी' की संज्ञा दे दी।

हमारे देश में एक नया डेंगू मच्छर पैदा हो गया है
प्रणिती शिंदे ने 24 अक्टूबर को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि, हमारे देश में एक नया डेंगू मच्छर पैदा हो गया है। इस मच्छर का नाम मोदी बाबा है। सबको बीमारी हो रही है उसकी वजह से। इसको झूठ बोलने की बीमारी लगी है... भाईयों मैं मंहगाई कम करुंगा, आपके खाते में 15 लाख रुपए जमा करुंगा। उन्होंने कहा कि, कीटनाशक छिड़किए और अगली बार उसे सत्ता से बाहर फेंक दीजिए।

जेपी सांसद शरद बंसोदे को 'शराबी' कहा
यहीं नहीं प्रणिती शिंदे ने बीजेपी सांसद शरद बंसोदे को 'शराबी' तक कह डाला। उन्होंने कहा कि, इस जिले के विकास के लिए बीजेपी नेताओं ने एक पैसा भी खर्च नहीं किया है, सरकार ने इस जिले को जो दो नेता दिए हैं वो आपस में लड़ते रहते हैं इसमें से एक तो शराबी है। शिंदे के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बंसोदे ने कहा कि, रेव पार्टियों में पकड़े जाने लोगों मेरे उपर किस मुंह से हमला कर रहे हैं।

मैंने अपना मुंह खोला तो वह सोलापुर में मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगी
बीजेपी सांसद ने कहा कि, जो लोग रेव पार्टियों में पकड़े जाते हैं उन्हें मुझ पर हमला करने का हक नहीं है, मुझे पता है वह मुंबई में क्या करती हैं, यदि मैंने अपना मुंह खोला तो वह सोलापुर में मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगी, यह उनको आखिरी चेतावनी है।












Click it and Unblock the Notifications