कर्नाटक: विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, FIR से नाराज विधायक ने उतारी शर्ट

बेंगलुरु: इन दिनों कर्नाटक विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है, जहां गुरुवार का दिन काफी हंगामेदार रहा। इस दौरान नाराज कांग्रेस विधायक बीके संगमेश्वर ने सदन में ही अपनी शर्ट उतार दी और काफी देर तक प्रदर्शन किया। संगमेश्वर के मुताबिक भद्रावती में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिस पर राज्य सरकार के निर्देश के बाद कर्नाटक पुलिस ने उनके, परिवार के सदस्यों और समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने विधानसभा में कर्नाटक सरकार से मामला वापस लेने की मांग की।

कर्नाटक

मामला यहीं नहीं थमा, विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि ये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एजेंडा है, जिसे कांग्रेस नहीं लागू होने देगी। इसके बाद कांग्रेस के विधायक स्पीकर की कुर्सी तक भी पहुंच गए और उन्होंने वहां पर भी नारेबाजी की। जिसके बाद बीजेपी के विधायकों ने कांग्रेस पर पलटवार किया। साथ ही उन्हें आरएसएस पर टिप्पणी नहीं करने की सलाह दी।

मामले में मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस को आरएसएस के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने अपनी कुर्सी पर खड़े होकर कहा कि वो गर्व से इस बात को स्वीकार करते हैं कि वो आरएसएस के सदस्य हैं। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री भी आरएसएस से ही हैं। कांग्रेस के विधायकों की नारेबाजी से विधानसभा अध्यक्ष वी एच कागेड़ी भी नाराज दिखे। इस पर उन्होंने पूछा कि आखिर कांग्रेस बार-बार सदन में आरएसएस का नाम क्यों ले रही है। जिस पर कांग्रेस ने कहा कि बिना उनकी राय के विधानसभा में वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा हो रही है। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दल इस मामले पर होने वाली चर्चा में भाग लेने वाले अपने सदस्यों के नामों की सूची देने के बाद अंतिम समय में पीछे हट रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+