दिल्ली में सोनिया गांधी के घर पर हाई लेवल मीटिंग, शामिल हुए प्रशांत किशोर
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हाई लेवल बैठक हुई।
नई दिल्ली, 16 अप्रैल: दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को एक हाई लेवल बैठक बुलाई गई। इस बैठक को लेकर सबसे बड़ी और चौंकाने वाली जानकारी यह थी कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी इस बैठक में शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, अजय माकन और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को अपने साथ जोड़ सकती है।
Recommended Video

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी के आवास पर यह बैठक करीब चार घंटे तक चली। इस बैठक में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेताओं को आगामी रणनीति को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल मीडिया के सामने बैठक को लेकर विस्तार से जानकारी रखेंगे।
2024 के लोकसभा चुनाव में PK को अहम जिम्मेदारी दे सकती है कांग्रेस!
आपको बता दें कि हाल ही में पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद से ही प्रशांत किशोर और गांधी परिवार के बीच बातचीत होने की चर्चाएं चल रहीं थी। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर को अहम जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच बातचीत की खबरें आईं थी, लेकिन यह बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।












Click it and Unblock the Notifications