Congress Manifesto Highlights: कांग्रेस के घोषणा-पत्र में आपके लिए क्या-क्या है? जानिए 10 बड़ी बातें

Congress Manifesto PDF Highlights: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार (05 अप्रैल) को 48 पन्नों का घोषणा पत्र जारी किया है। जिसे उन्होंने न्याय पत्र (Nyay Patra) का नाम दिया है। इसमें कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटी का ऐलान किया है।

Congress Manifesto PDF Highlights

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और चिदंबरम ने ये घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसान, बेरोजगारी, महिला, युवा, गरीब परिवार पर फोकस किया है। वहीं LGBTQIA+ के लिए खास वादा किया है।

Congress Manifesto Highlights: कांग्रेस के घोषणा पत्र की 10 खास बातें?

  • 1. कांग्रेस ने कहा है कि उनका घोषणा पत्र वर्क, वेल्थ और वेलफेयर पर आधारित है। वर्क से मतलब रोजगार, वेल्थ मतलब आमदनी और वेलफेयर मतलब, योजनाओं के फायदे दिलाना।
  • 2. कांग्रेस ने घोषणा पत्र में वादा किया है कि वे वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध करते हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव पहले जैसे ही तय समय पर करवाएंगे।

  • 3. कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा कि, वोटिंग EVM के जरिए होगी लेकिन VVPAT की पर्ची से मिलान किया जाएगा।
  • 4. कांग्रेस ने घोषणा पत्र में साफ-साफ कहा है कि पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां पर लगाम लगाई जाएगी। हर मामले को पहले संसद या राज्य विधानमंडलों की निगरानी में लाया जाएगा।
  • 5. कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आर्थिक-सामाजिक जाति जनगणना करवाएगी। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं गरीब सामान्य वर्ग को मिलने वाले आरक्षण पर 50% का कैप हटाएगी।
  • 6. कांग्रेस शिक्ष -नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को मिलने वाले 10% आरक्षण को बिना किसी भेदभाव के सभी जाति और समुदाय के लोगों के लिए लागू कराएगी।
  • 7. कांग्रेस अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सभी रिक्त पदों को एक साल के अंदर भरेगी। कांग्रेस सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में संविदा भरतीयों की जगह नियमित भर्तियां करेगी। अभी जो संविदा कर्मी हैं उनका नियमतीकरण करेगी।
  • 8. कांग्रेस घर बनाने के लिए और बिजनेस शुरू करने के लिए अनुसुचित जाति और अनुसुचित जनजाति समुदाय के लोगों को मिलने वाले लोन की सीमा को बढ़ाएगी। कांग्रेस भूमिहीनों को जमीन वितरित करेगी। कांग्रेस अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों से आने वाले ठेकेदारों को सार्वजनिक कार्यों के अनुबंध अधिक मिले, इसके लिए सार्वजनिक खरीद नीति का दायरा बढ़ाएगी।
Congress Manifesto Highlights

9. छात्रों के लिए कांग्रेस ने क्या-क्या किए वादें

  • कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग समुदाय के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को दोगुना करेगी, विशेष रूप से उच्च शिक्षा के लिए।
  • कांग्रेस अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के छात्रों को विदेशों में पढ़ने में मदद करेगी, पीएचडी छात्रवृत्ति की संख्या दोगुनी की जाएगी।
  • कांग्रेस गरीब छात्रों, विशेष रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के छात्रों के लिए आवासीय विद्यालयों का हर ब्लॉक तक विस्तार करेगी।
  • कांग्रेस पढ़ाई और चर्चा-परिचर्चा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में अंबेडकर भवन-सह-पुस्तकालय स्थापित करेगी।
  • कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को निजी शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण देने के लिए संविधान के अनुच्छेद 15 (5) के संदर्भ में एक कानून बनाएगी।

10. मजदूरों के लिए कांग्रेस ने क्या-क्या किए वादें?

  • कांग्रेस मैला उठाने की कुप्रथा को खत्म करेगी। सभी मैला उठाने वालों को किसी दूसरे कार्य के लिए कुशल बनाया जाएगा और उन्हें नौकरी प्रदान की जाएगी। हाथ से मैला उठाने के काम पर रखने वाले व्यक्ति को दंडित किया जाएगा। साथ ही मैला उठाने के काम के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सफाई कर्मचारियों के परिवारों को 30 लाख रुपये का मुआवजा दिया है।
  • टैंकों की सफाई करने वाली मशीनों को खरीदने के लिए पर्याप्त संसाधन आवंटित करेगी, जिससे मानव अपशिष्टों को हटाया जा सके। सभी सफाई कर्मचारियों के लिए मुफ्त बीमा सुनिश्चित किया जाएगा।
Congress Manifesto Highlights

Congress Manifesto: महिलाओं के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र में क्या-क्या कहा?

  • कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा कि, कांग्रेस ने हर गरीब भारतीय परिवार को बिना शर्त नकद हस्तांतरण के रूप में एक लाख रुपए प्रति वर्ष प्रदान करने के लिए एक महालक्ष्मी योजना शुरू करने का संकल्प लिया है। यह राशि सीधे घर की सबसे बुजुर्ग महिला के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। बुजुर्ग महिला के नहीं रहने पर इसे परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य के खाते में स्थानांतरित किया जाएगा।
  • कांग्रेस 2025 से महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की आधी (50 प्रतिशत) नौकरियां आरक्षित करेगी। कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि उच्च पदों जैसे, न्यायाधीशों, सरकार के सचिवों, उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों, कानून अधिकारियों और बोर्ड के निदेशकों पर अधिक महिलाओं की नियुक्ति हो।

Congress Manifesto: कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसानों के लिए क्या-क्या खास है?

  • कांग्रेस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देगी। कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) को एक वैधानिक निकाय बनाया जाएगा।
  • कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा कि, खरीद केंद्रों और एपीएमसी पर किसान-विक्रेता को देय न्यूनतन समर्थन मूल्य (MSP) सीधे किसान के बैंक खाते में डिजिटल रूप से जमा किया जाएगा।
  • कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा कि, कांग्रेस कृषि वित्त पर एक स्थायी आयोग नियुक्त करेगी जो समय-समय पर कृषि ऋण की सीमा और ऋण राहत की आवश्यकता पर रिपोर्ट देगा। फसल बीमा को खेत और किसान के अनुरूप बनाया जाएगा। किसान से बीमा राशि के अनुसार प्रीमियम लिया जाएगा और सभी दावों का निपटान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

Congress Manifesto: शिक्षा के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र में क्या-क्या कहा?

  • कांग्रेस ने घोषणा पत्र में लिखा है कि, कांग्रेस ने वर्ष 2009 में शिक्षा का अधिकार (आर.टी.ई.) अधिनियम लागू किया, जिसने 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शिक्षा को बदल दिया। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए कांग्रेस सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की शिक्षा को निशुल्क एवं अनिवार्य बनाने के लिए अधिनियम में संशोधन करेगी।
  • कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा कि, सरकारी स्कूलों में विभिन्न प्रयोजनों के लिए विशेष शुल्क लेने की प्रथा खत्म की जाएगी। निजी स्कूलों द्वारा ली जाने वाली स्कूल फीस में अधिक समानता लाई जाएगी। हर कक्षा और हर विषय में एक समर्पित शिक्षक होगा।
  • कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा कि, नियमित रिक्तियों में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति को हतोत्साहित करने वाला आरटीई मानदंड लागू किया जाएगा। कांग्रेस राज्य सरकारों के परामर्श से केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की संख्या बढ़ाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+