मप्र में कांग्रेस को झटका, लोकसभा उम्‍मीदवार भागीरथ भाजपा में शामिल

Congress Lok Sabha nominee from Madhya Pradesh Bhagirath Prasad joins BJP
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को रविवार को उस वक्त करारा झटका लगा, जब उसकी ओर से भिंड संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए गए डॉ भागीरथ प्रसाद ने पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ले ली। डॉ प्रसाद को कांग्रेस ने शनिवार को उम्मीदवार घोषित किया था।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ प्रसाद ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डॉ प्रसाद ने पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर भिंड से लड़ा था।

Did You Know: मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है

पार्टी ने उन्हें एकबार फिर यहां से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह भाजपा में चले गए। कांग्रेस ने शनिवार को राज्य के 22 संसदीय क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें डॉ. प्रसाद का नाम भी शामिल था। डॉ. प्रसाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

Did You Know: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 51 में से सत्रह जिले ऐसे रहे, जहां कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है। इस बार कांग्रेस को प्रदेश में 230 में से मात्र 58 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि पिछली विधानसभा में यह संख्या 71 थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+